Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया पश्चिम बंगाल में ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 की मौत; 57 घायल सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल : नायब सिंह सैनी योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हरियाणा लोक भवन में उत्साह पूर्वक मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महिलाओं को मिलेगी घर-द्वार पर एआई-आधारित मुफ्त स्क्रीनिंग की सुविधा बिहार के गया में झज्जर और चरखी दादरी की पीएनडीटी टीमों ने किया अंतरराज्यीय लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 

20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 11:21 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना फिल्लौर, जिला जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को मोहल्ला चौधरियां, फिल्लौर, जिला जालंधर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र को एक नशीले पदार्थों के मामले में गिरफ्तार किया गया था और आरोपी एसआई ने जमानत दिलाने में मदद करने, कम मात्रा में नशीले पदार्थ दिखाकर मामला दर्ज करने तथा उसका मोबाइल फोन वापस करने के लिए 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। मजबूरनवश शिकायतकर्ता ने पहले ही 1,000 रुपये रिश्वत के तौर पर दे दिए थे। 

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित पूरी बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी। अवैध रिश्वत देने के लिए तैयार न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी एसआई को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

उसके कब्जे से दागी मुद्रा नोट भी बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD