Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया पश्चिम बंगाल में ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 की मौत; 57 घायल सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल : नायब सिंह सैनी योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हरियाणा लोक भवन में उत्साह पूर्वक मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महिलाओं को मिलेगी घर-द्वार पर एआई-आधारित मुफ्त स्क्रीनिंग की सुविधा बिहार के गया में झज्जर और चरखी दादरी की पीएनडीटी टीमों ने किया अंतरराज्यीय लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 

प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदान कर रहे हैं बेहतरीन सुविधाएंः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए करोड़ों के ईनाम का प्रावधान, इस वर्ष किया जाएगा नादौन के इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Yadvinder Goma, 12th International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga, International Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 11:36 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के अणु स्थित साई के सेंटर आफ एक्सीलेंस के प्रशिक्षुओं एवं युवा खिलाड़ियों तथा अन्य बच्चों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। 

इस क्रम में नादौन में लगभग 125 करोड़ रुपए का अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसे इसी वर्ष प्रदेश के खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया जाएगा। इसमें तैराकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेनिस सहित 14 खेलों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह एवं योगाभ्यास सत्र में भाग लेने के बाद खिलाड़ियों के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए करोड़ों रुपए की पुरस्कार राशि का प्रावधान किया है। एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं के लिए 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं के लिए डेढ़ करोड़ रुपए तक के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। 

इसी प्रकार ओलंपिक और अन्य इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भी सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी करोड़ों रुपए के ईनाम दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्ष पहले प्रदेश सरकार ने कार्यभार संभालते ही खिलाड़ियों की डाइट मनी में कई गुणा वृद्धि की थी। 

इन खिलाड़ियों के लिए हवाई यात्रा और रेलवे एसी क्लास में यात्रा का प्रावधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड की मरम्मत के लिए भी पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का सानिध्य पाकर यह खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Yadvinder Goma , 12th International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga , International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD