Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें गतका एसोसिएशन पंजाब ने मनाया विश्व गतका दिवस आयुर्वेदिक विभाग द्वारा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ज़िला स्तरीय योग दिवस समागम : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में 1500 से अधिक लोगों ने किया योग प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदान कर रहे हैं बेहतरीन सुविधाएंः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मलविंदर सिंह कंग ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान SIR प्रक्रिया के प्रति किया गया जागरूकता प्रसार महाराजा रणजीत सिंह युग को फिर से स्थापित करने के दावों पर कांग्रेस का नितिन नबीन पर तंज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-43, चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लगभग दो हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास योग के प्रति उत्साहपूर्ण जनभागीदारी के साथ चंडीगढ़ में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में कार्यक्रम का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों में 1.11 लाख से अधिक बुजुर्गों की भागीदारी दर्ज : डॉ. बलजीत कौर गुलाब चंद कटारिया ने SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान एलपीयू में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नितिन नबीन शामिल हुए फ्यूजन फेस्ट 2026 में दिव्यांग कलाकारों के लिए ₹5 लाख पुरस्कार की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोल सप्पड़ में 35 करोड़ रुपए से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया गैंगस्टर मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

 

योग के प्रति उत्साहपूर्ण जनभागीदारी के साथ चंडीगढ़ में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

प्रशासक ने स्वस्थ चंडीगढ़ के लिए नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, 12th International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga, International Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 11:04 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक ऐसी पद्धति है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाए रखने में सहायक है।

"स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" विषय पर कोलकाता के रेड रोड से आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने योग को मानवता को जोड़ने वाली शक्ति बताते हुए कहा, "योग सबको जोड़ता है, योग सबको साथ लाता है।" उन्होंने कहा कि योग जीवन के प्रत्येक चरण में व्यक्ति को स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक है।

इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रशासक पर श्री कटारिया ने कहा कि योग का नियमित अभ्यास लोगों को अधिक स्वस्थ और प्रसन्न जीवन जीने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन अपनी "योग 365" पहल के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग को पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है, ताकि योग केवल एक दिन का आयोजन न रहकर वर्षभर की जीवनशैली बन सके।

प्रशासक ने समेकित अस्पतालों, मोबाइल चिकित्सा इकाइयों तथा विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए संचालित वेलनेस कार्यक्रमों के माध्यम से आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रशासन के प्रयासों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर श्री कटारिया ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चंडीगढ़ के युवा योगासन खिलाड़ियों अनुष्का शर्मा, अभय मिश्रा और देव को सम्मानित किया। 

उन्होंने शहर में योग के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले 14 संगठनों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। प्रशासक ने आयुष विभाग, योग प्रशिक्षकों, स्वयंसेवी संगठनों तथा शैक्षणिक संस्थानों के प्रयासों की सराहना करते हुए नागरिकों, विशेषकर युवाओं, से योग को जीवनशैली के रूप में अपनाने और स्वस्थ, सक्षम तथा समृद्ध चंडीगढ़ के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उनके साथ महापौर श्री सौरभ जोशी, वित्त सचिव श्री दिप्रवा लकड़ा, नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, खेल सचिव सुश्री प्रेरणा पुरी, सचिव (आतिथ्य) श्री स्वप्निल एम. नाइक, उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव सहित चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , 12th International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga , International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD