Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप कैंप के 21वें दिन पहुंचे श्याम सिंह राणा गतका एसोसिएशन पंजाब ने मनाया विश्व गतका दिवस आयुर्वेदिक विभाग द्वारा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ज़िला स्तरीय योग दिवस समागम : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में 1500 से अधिक लोगों ने किया योग प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदान कर रहे हैं बेहतरीन सुविधाएंः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मलविंदर सिंह कंग ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान SIR प्रक्रिया के प्रति किया गया जागरूकता प्रसार महाराजा रणजीत सिंह युग को फिर से स्थापित करने के दावों पर कांग्रेस का नितिन नबीन पर तंज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-43, चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लगभग दो हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास योग के प्रति उत्साहपूर्ण जनभागीदारी के साथ चंडीगढ़ में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में कार्यक्रम का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों में 1.11 लाख से अधिक बुजुर्गों की भागीदारी दर्ज : डॉ. बलजीत कौर गुलाब चंद कटारिया ने SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान एलपीयू में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नितिन नबीन शामिल हुए फ्यूजन फेस्ट 2026 में दिव्यांग कलाकारों के लिए ₹5 लाख पुरस्कार की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोल सप्पड़ में 35 करोड़ रुपए से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर

योग भारत द्वारा विश्व को दिया गया सबसे अनमोल तोहफा

Jai Ram Thakur, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, 12th International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga, International Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 11:17 IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिज मैदान, शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता और प्रदेश भर से आए अन्य योग प्रेमियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी अमूल्य विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई वैश्विक पहचान मिली है। 

आज योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बन गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि योग भारत का वह उपहार है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है और आज यह विश्व मानवता के कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधा के रूप में नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के समन्वय के रूप में विश्व के सामने प्रस्तुत किया। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदभार संभालने के मात्र चार महीने बाद 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान योग को मानवता के लिए भारत का बहुमूल्य उपहार बताते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ और केवल तीन महीनों के भीतर 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया। 

इसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीति, कूटनीति और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से योग को 21वीं सदी के वैश्विक वेलनेस मूवमेंट का आधार बना दिया है। 

वह वर्ष 2015 से लगातार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे हैं और योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार ने आयुष मंत्रालय को सुदृढ़ किया तथा योग के वैज्ञानिक अध्ययन, प्रशिक्षण, मानकीकरण और प्रमाणन के लिए संस्थागत ढांचे विकसित किए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग को “जीरो बजट हेल्थ इंश्योरेंस” बताते हैं। योग केवल बीमारी का उपचार नहीं, बल्कि बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन जीने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज विश्वभर से लाखों लोग योग और वेलनेस से जुड़ने के लिए भारत आ रहे हैं। 

ऋषिकेश, वाराणसी और मैसूर जैसे योग केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, जिससे वेलनेस टूरिज्म को भी नई गति मिली है। योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का संकल्प है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को जन आंदोलन बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और उनके नेतृत्व में भारत की यह प्राचीन परंपरा आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा और स्वस्थ जीवन का आधार बन चुकी है।

 

Tags: Jai Ram Thakur , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , 12th International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga , International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD