Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) : प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया होमगार्ड जवानों की भूमिका से मजबूत होगी कानून व्यवस्था, पांच हजार ‘पुलिस दीदी’ होंगी तैनात : सीएम सम्राट चौधरी

 

प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Haryana Yog Aayog, Haryana Yoga Commission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 11:02 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने मुलाकात की। यह मुलाकात चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में हुई। इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य एवं हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. युद्धवीर भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार योग एवं योगासन के प्रचार-प्रसार तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से योगासन खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करने तथा योगासन खिलाड़ियों को अन्य खेलों के खिलाड़ियों के समान सुविधाएं उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हरियाणा के 11 खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, अर्जुन, सुमित, विकास लाठर, हरि शंकर, बीरेंद्र कुमार यादव, मनीषा, मधु वर्मा, देवी, सृष्टि एवं देवांशी शामिल रहे।

खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को विश्व चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन की जानकारी दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग और प्रोत्साहन से वे भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा और भारत का नाम रोशन करते रहेंगे। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि योग और योगासन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोग निरंतर कार्य कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है तथा इससे युवाओं को योग अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष श्री रोशनलाल, रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार, राष्ट्रीय कोच विकास पचौरी एवं कोमल वर्मा, राज्य कोच अंश, कीर्ति इन्सां एवं नितिन कुमार तथा सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Haryana Yog Aayog , Haryana Yoga Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD