Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) : प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया होमगार्ड जवानों की भूमिका से मजबूत होगी कानून व्यवस्था, पांच हजार ‘पुलिस दीदी’ होंगी तैनात : सीएम सम्राट चौधरी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल रहा है गौरवपूर्ण : श्रुति चौधरी

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Shruti Choudhary, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Rohtak, Rohtak, News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 11:00 IST

प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल गौरवपूर्ण रहा है। इस दौरान देश में व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ जन कल्याण के महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। श्रीमती श्रुति चौधरी ने रोहतक के जिला विकास भवन के हॉल में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा केंद्र सरकार सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 12 वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी आज संपन्न हुई। इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा गया।

प्रदर्शनी में 70 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्गो को भी 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज व 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत की सुरक्षा, आस्था के धाम हुए भव्य, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के तहत राजपथ बना कर्तव्य पथ, नॉर्थ ईस्ट में रेल, रोड व वायु कनेक्टिविटी, मेरा स्टार्टअप, गली-गली से उभर रहे खिलाड़ी, सम्मान सुरक्षा व सुविधा, कुपोषण हारा-बचपन जीता, 81 करोड़ लोगों को हर माह मिल रहा मुफ्त राशन, हर घर नल का उपहार, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम सूर्य घर योजना, गारंटी फ्री लोन से बढ़ा व्यापार, डीबीटी से जीवन हुआ आसान, विकास भी पर्यावरण का संरक्षण भी, ग्रीन एनर्जी में भारत की ऊंची उड़ान, यूपीआई से लेन-देन हुआ आसान, देश ने पकड़ी अब तेज रफ्तार आदि फ्लेक्सों के माध्यम से विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्री रणवीर सिंह ढाका, प्रदेश सचिव श्रीमती रेनू डाबला, एडवोकेट श्रीमती अनीता बुधवार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री संजीव सैनी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Rohtak , Rohtak , News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD