Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) : प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया होमगार्ड जवानों की भूमिका से मजबूत होगी कानून व्यवस्था, पांच हजार ‘पुलिस दीदी’ होंगी तैनात : सीएम सम्राट चौधरी हज 2026 अब तक की सबसे सफल यात्रा, भारत को मिले दो अवॉर्ड : किरेन रिजिजू

 

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में ग्रामीण भारत के विकास पर हुआ मंथन’

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत’

Rao Narbir Singh, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुरुग्राम , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 10:59 IST

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरुग्राम में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में जिले की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, ग्राम सचिव, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

सम्मलेन को संबोधित करते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल जैसी योजनाओं ने ग्रामीण भारत की तसवीर बदलने का कार्य किया है। 

आज देश का प्रत्येक वर्ग विकास की इस यात्रा में सहभागी बन रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।राव नरबीर सिंह ने कहा कि भारत ने खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में लंबा सफर तय किया है। एक समय ऐसा था जब देश को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशों से गेहूं आयात करना पड़ता था, लेकिन आज भारतीय किसान न केवल देश का पेट भर रहे हैं बल्कि अन्य देशों को भी खाद्यान्न उपलब्ध कराने में योगदान दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने के लिए केवल कृषि उत्पादन पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास को भी समान महत्व देना होगा। दुनिया के कई छोटे देश आधुनिक तकनीक और उद्योगों के बल पर विकसित राष्ट्र बने हैं। भारत को भी इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा।उद्योग मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने नई औद्योगिक नीति लागू कर निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आह्वान किया कि वे उद्योग और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आएं।

राव नरबीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को विकसित भारत की अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की मांग है। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया और कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन के उपयोग को पूरी तरह बंद करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने गांवों को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि यदि समाज और सरकार मिलकर कार्य करें तो गुरुग्राम को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त जिला बनाया जा सकता है।

 

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD