Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया ओम बिरला ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में लोगों को संबोधित किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाई शपथ अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश किया, 8 आरोपी श्री गुरु अर्जन देव जी की शिक्षाएं आज भी राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रही हैं : नायब सिंह सैनी हरियाणा रेड क्रॉस को मिली 9 नई एंबुलेंस, राज्यपाल असीम कुमार घोष ने दिखाई हरी झंडी एग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवर हरियाणा के 8 जिलों में जल्द शुरू होंगी डिजिटल मैमोग्राफी सेवाएं पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा नाकाम कोशिश कर रही है आप: मान के कमजोर बचाव पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का तंज द्रौपदी मुर्मु बैतूल, मध्य प्रदेश में ‘अध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण’ महासम्मेलन में शामिल हुईं अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू

 

हरियाणा रेड क्रॉस को मिली 9 नई एंबुलेंस, राज्यपाल असीम कुमार घोष ने दिखाई हरी झंडी

राज्यपाल असीम कुमार घोष ने जरूरतमंदों के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा को बढ़ावा दिया

Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 17:52 IST

हरियाणा में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में माननीय राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष द्वारा गुरुवार को हरियाणा लोक भवन चंडीगढ से 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष भी मौजूद थीं।

गौरतलब है कि माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मानवीय सेवाओं को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 9 नई एंबुलेंस हरियाणा राज्य रैडक्रास को भेंट करने की घोषणा की गई थी। उसी घोषणा के अनुरूप अब इन नई एंबुलैंसों को हरियाणा लोक भवन से रवाना कर मानवीय सेवाओं हेतु समर्पित किया गया।  जिसका अनुमानित लागत मूल्य राशि 1 करोड़ रुपये है।

माननीय राज्यपाल ने कहा कि रेड क्रॉस की मानवीय गतिविधियां समाज के लिए प्रेरणादायक है और हर जिले में एंबुलेंस उपलब्ध कराने का प्रयास जरूरतमंदों को समय पर मदद देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा जरूरतमंद मरीजों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में एंबुलेंस की अहम भूमिका होती है और रैडक्रास के माध्यम से यह सेवा समाज के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

हरियाणा के राज्यपाल के रूप में उनका सपना है कि राज्य के प्रत्येक जिले में रेडक्रास सोसायटी के पास कम से कम एक एंबुलेंस हो, ताकि हरियाणा रेडक्रास सोसायटी जरूरतमंद लोगों को सेवाएं और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में अग्रणी बन सके। इन एंबुलैंसों का उपयोग राज्य के सभी जिलों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क किया जायेगा।

उन्होंने हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी की संस्था को अग्रणी बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रशंसा की। राज्यपाल द्वारा हरियाणा रैडक्रास को पूरे भारत में अपनी मानवीय गतिविधियों के लिए प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी का आह्वान किया।हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने कहा कि नई एंबुलेंस मिलने से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का दायरा और मजबूत होगा तथा समय पर जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन सुविधाएं आसानी से मिल सकेगी। 

इसके साथ ही वाईस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने माननीय राज्यपाल से अनुरोध किया कि हरियाणा राज्य के सभी जिला रेडक्रास शाखाओं में एक-एक शव-वाहन की आवश्यकता है।माननीय राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा रेडक्रास की सभी गतिविधियां निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार सख्ती से संचालित हो ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोक भवन ऐसे अभियानों को भावना और सक्रिय सहयोग के माध्यम से समर्थन देना जारी रखेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी श्री धीरज सेतिया, राज्यपाल के ओएसडी डॉ सतीश कुमार, राज्यपाल के निजी सचिव श्री शंख चटर्जी, राज्यपाल के निजी सहायक श्री राहुल डागर एवं श्री राज शेखर लोध, तथा हरियाणा लोक भवन और हरियाणा राज्य रेड क्रॉस मुख्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD