Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) : प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया होमगार्ड जवानों की भूमिका से मजबूत होगी कानून व्यवस्था, पांच हजार ‘पुलिस दीदी’ होंगी तैनात : सीएम सम्राट चौधरी

 

होमगार्ड जवानों की भूमिका से मजबूत होगी कानून व्यवस्था, पांच हजार ‘पुलिस दीदी’ होंगी तैनात : सीएम सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 13:05 IST

पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित बिहार गृह रक्षा वाहिनी के नवनामांकित गृह रक्षकों के पारण परेड समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। समारोह में नवप्रशिक्षित गृह रक्षकों ने अनुशासन, प्रशिक्षण और विभिन्न करतबों का प्रदर्शन कर अपनी दक्षता का परिचय दिया।

सीएम सम्राट चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी का सशक्त और आधुनिक स्वरूप राज्य की प्रगति तथा मजबूत होती कानून-व्यवस्था का प्रतीक है। उन्होंने नवप्रशिक्षित जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षण राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में करीब 1.10 लाख होमगार्ड जवानों ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप कहीं भी पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। वहीं वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में लगभग 44 हजार होमगार्ड जवानों ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में अहम योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 3 सितंबर 2025 से होमगार्ड जवानों के दैनिक भत्ते को 774 रुपए से बढ़ाकर 1121 रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के कल्याण और सुविधाओं के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है तथा भविष्य में भी उनके हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों और कॉलेजों के आसपास 5 हजार स्कूटी एवं मोटरसाइकिल पर सवार ‘पुलिस दीदी’ तैनात की जाएंगी, जिससे बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा।

उन्होंने दोहराया कि राज्य में कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार स्पेशल आर्म्ड फोर्स की तर्ज पर होमगार्ड जवानों को भी उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका लाभ उन्हें पूरे सेवाकाल में मिलेगा। उन्होंने नवप्रशिक्षित जवानों से राष्ट्रसेवा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाओं की महानिदेशक-सह-महादेष्टा शोभा ओहटकर ने नवनामांकित गृह रक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। वहीं प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष कमांडो दल ने अपने विशेष कौशल और साहसिक करतबों का प्रदर्शन किया।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD