Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) : प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया होमगार्ड जवानों की भूमिका से मजबूत होगी कानून व्यवस्था, पांच हजार ‘पुलिस दीदी’ होंगी तैनात : सीएम सम्राट चौधरी हज 2026 अब तक की सबसे सफल यात्रा, भारत को मिले दो अवॉर्ड : किरेन रिजिजू

 

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Education Minister, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 13:24 IST

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश के 52 संस्थानों को इसमें शामिल किया गया है, जबकि 13 भारतीय विश्वविद्यालयों ने ग्लोबल टॉप 550 में जगह बनाई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "शिक्षा के क्षेत्र में भारत की वैश्विक उपस्थिति लगातार बढ़ रही है।

यह देखकर गर्व होता है कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 52 भारतीय संस्थानों को शामिल किया गया है, जबकि 13 भारतीय विश्वविद्यालयों ने ग्लोबल टॉप 550 में जगह बनाई है। यह उपलब्धि हमारे उच्च शिक्षा इकोसिस्टम की बढ़ती ताकत और उत्कृष्टता के प्रति हमारे संस्थानों, संकाय, शोधकर्ताओं और छात्रों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

एक मजबूत और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी उच्च शिक्षा इकोसिस्टम 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के हमारे संकल्प का केंद्र है।" उन्होंने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत परिवर्तनकारी सुधारों से प्रेरित होकर, भारत लगातार ज्ञान और नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है।"

उन्होंने देश को गौरवान्वित करने वाले सभी संस्थानों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनने की दिशा में भारत की यात्रा को मजबूत करना जारी रखेंगे। इसके अलावा, शिक्षा मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "भारत ग्लोबल हायर एजुकेशन में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रहा है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में 52 भारतीय संस्थान शामिल हुए हैं। आईआईटी दिल्ली दुनिया भर में 118वें स्थान के साथ भारत का सबसे ऊंची रैंकिंग वाला संस्थान बना हुआ है, जबकि इसमें आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास भी शामिल हैं।" शिक्षा मंत्रालय ने पोस्ट में आगे लिखा, "क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में आईआईटी दिल्ली लगातार दूसरे वर्ष भारत का सबसे ऊंची रैंकिंग वाला संस्थान बनकर उभरा है, जिसने 2026 में 123वें स्थान से 2027 में 118वें स्थान पर अपनी स्थिति में सुधार किया है।

यह उपलब्धि रिसर्च और इनोवेशन के लिए भारतीय संस्थानों की बढ़ती ग्लोबल पहचान को दर्शाती है।" क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की सबसे प्रतिष्ठित सालाना लिस्ट है, जिसे प्रत्येक वर्ष क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) पब्लिश करता है। यह छात्रों को वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा के बारे में फैसले लेने में मदद करता है।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Education Minister , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD