Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) : प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया होमगार्ड जवानों की भूमिका से मजबूत होगी कानून व्यवस्था, पांच हजार ‘पुलिस दीदी’ होंगी तैनात : सीएम सम्राट चौधरी हज 2026 अब तक की सबसे सफल यात्रा, भारत को मिले दो अवॉर्ड : किरेन रिजिजू पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी : सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और फ्रांस मिलकर लॉन्च करेंगे 'तृष्णा' सैटेलाइट, जल और खाद्य सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत भारत-फ्रांस साझेदारी भरोसे और स्थिरता की मिसाल : नरेंद्र मोदी 'डिजिटल इंडिया से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक', पेरिस में पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां किरेन रिजिजू ने हज-2027 के रोडमैप पर चर्चा की अल नीनो की चुनौती से निपटने को गुजरात तैयार, सीएम भूपेंद्र पटेल ने की समीक्षा बैठक

 

जनसमस्याओं के समाधान और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर सरकार गंभीर : श्रुति चौधरी

श्रुति चौधरी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक आयोजित

Shruti Choudhary, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Rohtak, Rohtak, News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रोहतक , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 10:58 IST

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि वे मनोज कटारिया की शिकायत के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच करवाये।

मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी रोहतक के जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक के एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई कर रही थी। बैठक के एजेंडे में 12 शिकायतें शामिल की गई थी, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया तथा अन्य शेष शिकायतों में जांच के निर्देश दिये गए।

श्रुति चौधरी ने उपरोक्त शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा संबंधित आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की जाये। उन्होंने रमेश व समस्त निवासीगण बाबा मस्तनाथ नगर की शिकायत के संदर्भ में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले को दोबारा मुख्यालय भिजवाया जाये।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने सैमाण निवासी ईश्वर की वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को इस मामले में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे गांव मदीना निवासी शक्ति सिंह की शिकायत को दूर करने के लिए मदीना लिंक ड्रेन की पुलिया खुलवाई जाये तथा सफाई करवाई जाये। 

इस ड्रेन की अब तक 90 प्रतिशत सफाई करवाई जा चुकी है। उन्होंने समस्त फरमाणा बादशाहपुर ग्राम वासियों की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि अतिक्ति उपायुक्त द्वारा इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपी जायेगी तथा पंचायती राज नियमों के अनुसार ही कार्य किया जायेगा।सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने राजबीर मलिक की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय सोनीपत रोड़ पर स्थित वाटर चैनल के स्थान पर साढ़े चार किलोमीटर पाइप लाइन डालने के कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

उन्होंने मोखरा निवासी अमित की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में पूरा न्याय दिलवाया जायेगा। उन्होंने कलानौर वार्ड एक निवासियों की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण बारे शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। श्रुति चौधरी ने कटेसरा निवासी विनोद कुमार की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि अधिकारी इस मामले में समयबद्ध आवश्यक कार्यवाही करें।

जिला योजना की बैठक आयोजित, वर्ष 2026-27 के लिए नई विकास योजनाओं के प्रस्ताव व कार्य योजना पर किया गया विचार विमर्श :-

बैठक के उपरांत महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने जिला योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिंदुवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला विकास एवं निगरानी समिति (डीडीएमसी) की बैठक आज रोहतक के जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री एवं डीडीएमसी अध्यक्ष श्रीमती श्रुति चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान जिला योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा वर्ष 2026-27 के लिए नई विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों और कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि के आवंटन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए जिला योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने संबंधी विषयों पर भी विचार किया गया। 

इस अवसर पर रोहतक के विधायक श्री भारत भूषण बत्तरा, कलानौर की विधायक श्रीमती शकुंतला खटक, महम के विधायक श्री बलराम दांगी, मेयर श्री राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्री रणवीर सिंह ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मंजु हुड्डा, उपायुक्त श्री सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित, अतिरिक्त उपायुक्त श्री नरेंद्र कुमार सहित समिति के मनोनित सदस्यगण एवं संंबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Rohtak , Rohtak , News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD