Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश निशांत कुमार यादव ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा की अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की धूरी हलके के प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचेगा पंजाब राज्य व्यापारी आयोग: चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12.70 लाख पार निर्मला सीतारमण ने पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी ऑर्गेनिक मसाला प्रोसेसिंग यूनिट का किया उद्घाटन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी काबिलियत से दुनिया के बड़े देशों का भरोसा लगातार जीत रहा : सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी सरकार का हमें सादगी का उपदेश और खुद कर रहे ऐशो-आराम : प्रो. संपत सिंह ने सरकार के दोहरे मापदंडों पर उठाए सवाल ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी

 

देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

देहरादून , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 15:00 IST

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 'रन फॉर योग' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 'रन फॉर योग' केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त अभियान है।

उन्होंने कहा कि उर्जा, उत्साह और इतनी बड़ी संख्या में आपकी मौजूदगी यह दर्शाता है कि आपके लिए स्वस्थ जीवन को लेकर कितने गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पावन भूमि सहियों से ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। योग साधना और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रही है। गंगा और यमुना की निर्मल धाराएं, हिमालय की दिव्य पर्वत श्रृंखलाएं और समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा मानवता को प्रकृति, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

यही वजह है कि योग की सनातन परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने में उत्तराखंड हमेशा देश के अग्रणी राज्यों में रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित करने वाली एक वैज्ञानिक, जीवनोपयोगी और जीवन पद्धति है।

उन्होंने हजारों वर्ष पहले हमारे ऋषि-मुनियों की ओर से मानवता को दिया गया यह दिव्य ज्ञान आधुनिक जीवन की अनेक चुनौतियों का समाधान बनकर पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है। सीएम धामी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत में कहा है कि जीवन की प्रत्येक परिस्थिति में संतुलन और समभाव बनाए रखना ही योग है।

इसी संतुलन से व्यक्ति अंदर से सशक्त, स्वस्थ, संयमित और सार्थक जीवन की ओर अग्रसर करता है। आज जब विश्व तनाव, अवसाद और अनेक तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है; तब योग भारत की उस सनातन ज्ञान परंपरा का प्रतीक बनकर ऊभरा है, जो संपूर्ण मानवता को स्वस्थ, संतुलित और सुखी जीवन का मार्ग दिखा रही है।

सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'रन फॉर योग' का उद्देश्य मात्र दौड़ना ही नहीं है, बल्कि स्वस्थ समाज, नशा मुक्त जीवन, अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक जीवन शैली का संपल्प लेना भी है। ऐसे कार्यक्रम हमें स्मरण कराते हैं कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD