Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) : प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया होमगार्ड जवानों की भूमिका से मजबूत होगी कानून व्यवस्था, पांच हजार ‘पुलिस दीदी’ होंगी तैनात : सीएम सम्राट चौधरी हज 2026 अब तक की सबसे सफल यात्रा, भारत को मिले दो अवॉर्ड : किरेन रिजिजू

 

हरियाणा में पहली बार विश्व बैंक समर्थित एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना प्रदेश के लिए साबित होगी गेम चेंजर : श्रुति चौधरी

विश्व बैंक की सहायता से एकीकृत जल प्रबंधन योजना पर लगभग 5,700 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Shruti Choudhary, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Rohtak, Rohtak, News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रोहतक , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 11:01 IST

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि पहली बार हरियाणा में लगभग 5,700 करोड़ रुपये की लागत से विश्व बैंक समर्थित एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना (इंटीग्रेटेड वाटर प्लान) लागू की जा रही है, जो पूरे प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होगी। प्रदेश में वर्तमान सरकार से पूर्व कांग्रेस शासनकाल के दौरान जनकल्याण के कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया।

मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी रोहतक के जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रही थी। पानी की उपलब्धता और सिंचाई व्यवस्था को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सिंचाई मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल प्रबंधन को लेकर दीर्घकालिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है।

 सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि पूर्व में पानी के वितरण को लेकर स्थानीय और अस्थायी व्यवस्थाओं पर अधिक जोर दिया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार पूरे सिंचाई तंत्र को एकीकृत दृष्टिकोण से विकसित कर रही है। इस परियोजना के तहत प्रदेश के सभी प्रमुख जल नियंत्रण केंद्रों पर आधुनिक एससीएडीए प्रणाली स्थापित की जाएगी, जिससे नहरों में बहने वाले पानी की मात्रा, वितरण व्यवस्था और टेल एंड तक पानी पहुंचने की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी।

मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि इस व्यापक योजना में माइक्रो इरिगेशन, भूजल पुनर्भरण, जल संरक्षण तथा कृषि पद्धतियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को भी शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक समान और न्यायसंगत रूप से पानी पहुंचाना तथा जल संसाधनों का अधिकतम संरक्षण और उपयोग सुनिश्चित करना है। सिंचाई मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल प्रबंधन के क्षेत्र में पूरी गंभीरता और दूरदर्शिता के साथ कार्य कर रही है तथा हरियाणा के प्रत्येक नागरिक और किसान को इसका लाभ मिलेगा।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ प्रबंधन और आपदा पूर्व तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग 24 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से 19 गांवों में फ्लड वर्क्स योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र लो-लाइंग होने के कारण बरसात और बाढ़ के दौरान विशेष रूप से प्रभावित होता है। 

पिछली बार भारी वर्षा के दौरान सिंचाई विभाग ने प्रभावी ढंग से कार्य किया था और अब आगामी मानसून को देखते हुए पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाने वाली झज्जर सब ब्रांच नहर की वर्ष 1994 के बाद से व्यापक रीमॉडलिंग और रिलाइनिंग नहीं हुई है। लंबे समय से रखरखाव के अभाव में जल हानि की समस्या भी सामने आ रही थी।

इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से नहर की रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों और आसपास के इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा।इस अवसर पर मेयर श्री रामअवतार वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्री रणवीर सिंह ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मंजू हुड्डा, प्रदेश सचिव श्रीमती रेनू डाबला, वरिष्ठ नेता श्री दीपक निवास हुड्डा,सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

*रोहतक जिला में 38.45 करोड़ रुपये से अधिक की छह महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास*

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि रोहतक जिला में आज रखी गई आधारशिला एवं लोकार्पित परियोजनाओं से सिंचाई एवं जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इन परियोजनाओं से हजारों एकड़ कृषि भूमि को लाभ मिलेगा तथा अनेक गांवों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।

श्रुति चौधरी स्थानीय ने रोहतक के सिंचाई विश्राम गृह में जिला में सिंचाई, जल निकासी एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 38 करोड़ 44 लाख 88 हजार रुपये की लागत से छह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पहली परियोजना के तहत गांव सिमली की आबादी क्षेत्र में रोहतक लिंक ड्रेन के आरडी 1100 से 1750 तक आरसीसी ट्रफ का निर्माण किया गया है। इस कार्य पर एक करोड़ 64 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है तथा इससे 500 एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि दूसरी परियोजना के अंतर्गत गांव लाढौत के निचले क्षेत्रों से वर्षा एवं बाढ़ के पानी की निकासी के लिए 900 मिमी व्यास की एनपी-3 आरसीसी भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई है, जिससे पानी को मकड़ौली लिंक ड्रेन के आरडी 8600/एल तक पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना की लागत एक करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है तथा इससे 300 एकड़ क्षेत्र और लाढौत एवं भैयापुर गांवों को लाभ मिलेगा।

श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि तीसरी परियोजना के तहत गांव आसन में 900 मिमी एवं 600 मिमी व्यास की एनपी-3 आरसीसी भूमिगत पाइप लाइन तथा पंप हाउस का निर्माण किया गया है। इसके माध्यम से आसन लिंक ड्रेन के कैचमेंट क्षेत्र से बाढ़ के पानी की प्रभावी निकासी सुनिश्चित होगी। इस परियोजना पर 3 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है और इससे 800 एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलेगा। चौथी परियोजना के अंतर्गत स्थानीय दिल्ली बाईपास के निकट बहुमंजिला कार्यशाला (मल्टी-स्टोरी वर्कशॉप) भवन का निर्माण किया गया है। इस भवन के निर्माण पर 5 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि पांचवीं परियोजना के तहत गढ़ी-सांपला-किलोई, महम एवं कलानौर विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा से संबंधित निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 13 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के पूरा होने पर 10,550 एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलेगा तथा आसन, धामड़, किलोई, गांधरा, चुलियाना, ईस्माइला, सांपला, खरावड़, पाकस्मा, सैमान, बहलबा, बलंभा, भैणी मातो, भैणी सुरजन एवं भैणी भैरो सहित अनेक गांवों को जलभराव से राहत मिलेगी।

श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि छठी एवं सबसे बड़ी परियोजना के अंतर्गत झज्जर सब ब्रांच का आरडी-0 से आरडी-62107 तक रीमॉडलिंग कार्य किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 14 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जायेगी तथा इससे 32,500 एकड़ कृषि भूमि को लाभ मिलेगा। इसके अंतर्गत रोहतक शहर, कन्हेली, सुनारियां कलां, बालंद, रिटौली, कबूलपुर, डीघल एवं गोच्छी सहित क्षेत्रों की सिंचाई एवं जल निकासी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिला में जल निकासी व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा, बाढ़ एवं जलभराव की समस्या में कमी आएगी, सिंचाई सुविधाएं बेहतर होंगी तथा किसानों और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिलेगी, जिससे जिला के समग्र विकास को बल प्राप्त होगा।

रोहतक पहुंचने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर 

 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को स्थानीय कैनाल विश्राम गृह पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मेयर श्री रामअवतार वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्री रणवीर सिंह ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मंजू हुड्डा, प्रदेश सचिव श्रीमती रेनू डाबला, वरिष्ठ नेता श्री दीपक निवास हुड्डा, एडवोकेट श्रीमती अनीता बुधवार, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता श्री सतपाल दलाल, कार्यकारी अभियंता श्री संजीव राठी, श्री अरूण मुंजाल, श्री अंशुल कादयान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Rohtak , Rohtak , News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD