Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) : प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया होमगार्ड जवानों की भूमिका से मजबूत होगी कानून व्यवस्था, पांच हजार ‘पुलिस दीदी’ होंगी तैनात : सीएम सम्राट चौधरी

 

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी : सीएम सुवेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata, CR Paatil
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 13:03 IST

पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को यह घोषणा की। उन्होंने यह घोषणा राज्य सचिवालय नवान्न में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना वाली केंद्र सरकार की प्रमुख योजना जल जीवन मिशन अब पश्चिम बंगाल में तेजी से आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा, ''यह मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत राज्य के सबसे दूरदराज इलाकों तक हर घर में सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।'' जल जीवन मिशन केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख योजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों तक नल के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है।

यह योजना वर्ष 2019 में शुरू की गई थी और अब इसे वर्ष 2028 तक बढ़ा दिया गया है, ताकि सभी लोगों को दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार अब जल शक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर नमामि गंगे कार्यक्रम और जल शक्ति अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में भी भाग लेगी।

इससे राज्य को लाभ मिलेगा और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकेंगी। सुवेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं में राज्य की भागीदारी को लेकर उत्साहित नहीं थी।

उन्होंने कहा, ''लंबे समय तक पिछली राज्य सरकार ने इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को रोकने, धीमा करने और उनका श्रेय लेने की कोशिश की, लेकिन अब वंचना का वह दौर खत्म हो गया है। भाजपा सरकार इन योजनाओं को बिना किसी बाधा के जमीन पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।''

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata , CR Paatil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD