Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) : प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया होमगार्ड जवानों की भूमिका से मजबूत होगी कानून व्यवस्था, पांच हजार ‘पुलिस दीदी’ होंगी तैनात : सीएम सम्राट चौधरी हज 2026 अब तक की सबसे सफल यात्रा, भारत को मिले दो अवॉर्ड : किरेन रिजिजू पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी : सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और फ्रांस मिलकर लॉन्च करेंगे 'तृष्णा' सैटेलाइट, जल और खाद्य सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत भारत-फ्रांस साझेदारी भरोसे और स्थिरता की मिसाल : नरेंद्र मोदी 'डिजिटल इंडिया से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक', पेरिस में पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां किरेन रिजिजू ने हज-2027 के रोडमैप पर चर्चा की अल नीनो की चुनौती से निपटने को गुजरात तैयार, सीएम भूपेंद्र पटेल ने की समीक्षा बैठक

 

किरेन रिजिजू ने हज-2027 के रोडमैप पर चर्चा की

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi, Hajj 2027
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 12:59 IST

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को हज-2027 के लिए रोडमैप पर चर्चा करने और इस साल हुई हज यात्रा का विश्लेषण करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी) में हुई समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री ने हज-2026 के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया, जिसके दौरान 1.75 लाख भारतीय तीर्थयात्रियों ने हज किया।

यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। रिजिजू ने हज-2026 के सफल आयोजन का श्रेय संबंधित सभी मंत्रालयों और विभागों, हज कमेटी ऑफ इंडिया, राज्य हज कमेटियों, सऊदी अरब में भारतीय हज मिशन और सऊदी अधिकारियों के समर्पित और समन्वित प्रयासों को दिया, जिनके सामूहिक योगदान ने एक सुचारू, सुरक्षित और सम्मानजनक तीर्थयात्रा सुनिश्चित की।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीवत्स कृष्णा; विदेश मंत्रालय की सचिव (सीपीवी और ओआईए) श्रीप्रिया रंगनाथन; अल्पसंख्यक कार्य, विदेश, नागरिक उड्डयन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और गृह मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी; और हज कमेटी ऑफ इंडिया, बीआईएसएजी-एन और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने चर्चा में भाग लिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इतिहास में पहली बार, सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने भारतीय हज मिशन को 'सर्वश्रेष्ठ हज समन्वय और संचार' श्रेणी में दो 'लब्बैतुम' पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार हज सीजन के समापन पर आयोजित 'खितामहू मिस्क' समारोह में दिए गए। यह पुरस्कार हज-2026 के दौरान भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए सुचारू व्यवस्था और कल्याणकारी कार्यों को मान्यता देता है और तीर्थयात्री सेवा में उत्कृष्टता के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

हज-2026 में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए कई उपाय किए गए। मीना में सोफा-कम-बेड उपलब्ध कराए गए, जिससे हज के सबसे कठिन दिनों में आराम बढ़ा; 62,500 तीर्थयात्रियों ने मक्का से मदीना तक हाई-स्पीड रेलवे से यात्रा की, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो गया; और मक्का में होटल जैसी आवास व्यवस्था और 20-दिवसीय 'शॉर्ट हज पैकेज' शुरू किया गया, जिसका लाभ लगभग 10,500 तीर्थयात्रियों ने उठाया, जिनमें मुख्य रूप से कामकाजी पेशेवर शामिल थे।

बयान में कहा गया है कि प्रौद्योगिकी-आधारित सुधारों ने पारदर्शिता, सुरक्षा और सेवा वितरण को और बेहतर बनाया, जिसमें सऊदी नुसुक प्लेटफॉर्म के साथ एकीकरण, ऑनलाइन उड़ान बुकिंग और डिजिटल शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करना शामिल है। मदीना में सभी भारतीय तीर्थयात्रियों को 'मर्कजिया' क्षेत्र में ठहराया गया, जिससे बेहतर पहुंच और सुविधा सुनिश्चित हुई।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , Hajj 2027

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD