Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस' ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ

 

तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 16:49 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली मुलाकात में तीन भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा मजबूती से उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत को इस मामले में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराना चाहिए और स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि फ्रांस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ होने वाली वन-टू-वन बैठक के दौरान भारत की नाराजगी और देशवासियों के आक्रोश को अमेरिका तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी सैन्य कार्रवाई में भारतीय नागरिकों की जान गई है तो भारत को इस पर स्पष्ट और सख्त रुख अपनाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन भारतीयों की मौत के बाद प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने सवाल उठाया कि न तो कोई ट्वीट किया गया और न ही दिवंगत भारतीयों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। 

देश को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के हितों की मजबूती से रक्षा कर सके। आप प्रमुख ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली और सम्मानित राष्ट्र है तथा किसी भी भारतीय नागरिक के साथ हुई ऐसी घटना को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि अमेरिका इस मामले में स्पष्टीकरण दे और यदि आवश्यक हो तो माफी भी मांगे।

इस बीच, केजरीवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि टेलीग्राम एप पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने या सेना के विमानों से प्रश्नपत्र भेजने जैसे कदम समस्या का स्थायी समाधान नहीं हैं। पेपर लीक एक संगठित और बड़े आर्थिक नेटवर्क का हिस्सा बन चुका है, जिसे खत्म करने के लिए सरकार को सख्त और पारदर्शी व्यवस्था लागू करनी होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत यदि ईमानदार हो तो पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। केजरीवाल ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता और सरकार को इस दिशा में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD