Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी

 

रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 15:39 IST

सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों की रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान रील बनाना अनुशासनहीनता है और इससे व्यक्ति के साथ-साथ पूरे विभाग की छवि प्रभावित होती है। सीएम योगी ने कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की नसीहत देते हुए कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए, जिससे व्यवस्था या विभाग उपहास का विषय बने।

उन्होंने यह बातें लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में की। मुख्यमंत्री ने बुधवार को लोकभवन सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज शासन और प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता का नया वातावरण बना है। भर्ती प्रक्रियाओं में न तो किसी प्रकार की सिफारिश चलती है और न ही भेदभाव के लिए कोई स्थान है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार भी पूर्ववर्ती सरकारों की तरह निर्णयों को टालती रहती, तो पुलिस विभाग में सवा दो लाख से अधिक भर्तियां संभव नहीं हो पातीं।

पिछले नौ वर्षों में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। एक समय था जब त्योहारों और धार्मिक आयोजनों से पहले दंगों और कर्फ्यू की आशंका बनी रहती थी, लेकिन अब प्रदेश में शांति और सुरक्षा का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश के किसी भी हिस्से में कर्फ्यू लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुधार बताते हुए कहा कि इसे लागू करने को लेकर लंबे समय तक अनावश्यक बाधाएं खड़ी की जाती रहीं, लेकिन सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए इसे लागू किया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सीएम योगी ने कहा कि आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाया गया है।

पहले प्रदेश में साइबर अपराध से संबंधित केवल एक थाना था, जबकि अब प्रत्येक जिले में साइबर थाना संचालित हो रहा है। इससे साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों की धनराशि बचाने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक की सुरक्षा चुनौती बनी हुई थी, जबकि आज प्रदेश में आम नागरिक, महिलाएं और व्यापारी स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं और प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता के प्रति उत्तरदायित्व का अवसर है। सभी कर्मियों को अपने आचरण और कार्यशैली से विभाग की गरिमा बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD