Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और मोनाको के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे : पीयूष गोयल

 

फीफा वर्ल्ड कप : फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Kylian Mbappe, France, Senegal, New Jersey
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

न्यू जर्सी , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 15:07 IST

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। फ्रांस ने रोमांचक मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से मात दी। टीम की इस जीत के हीरो काइलियन एमबाप्पे रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में दो गोल दागे। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। सेनेगल ने फ्रांस के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया और कई अच्छे मौके भी बनाए।

वहीं, फ्रांस ने भी एक के बाद एक हमले करते हुए सेनेगल के डिफेंस को खूब परखा। हालांकि, पहले हाफ में किसी भी टीम को गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी। पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों की ओर से आक्रामक खेल देखने को मिला। फ्रांस को मैच के 66वें मिनट में आखिरकार सफलता मिली।

माइकल ओलिस ने काइलियन एमबाप्पे को बेहतरीन पास दिया, जिसे एमबाप्पे ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। इस गोल के साथ ही फ्रांस ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। फ्रांस की तरफ से एक के बाद हमले जारी रहे, जिसे सेनेगल के डिफेंस पर दबाव लगातार बढ़ता गया। मैच के 82वें मिनट में फ्रांस के लिए सब्स्टीट्यूट ब्रैडली बारकोला ने एड्रियन रैबियोट से मिले पास को गोल पोस्ट में पहुंचाकर फ्रांस को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया।

मैच के अंतिम पलों में सेनेगल ने वापसी करने की कोशिश की। स्टॉपेज टाइम में इब्राहिम एमबाये का शॉट डिफ्लेक्ट होकर गोल पोस्ट में पहुंचा और स्कोर 2-1 हो गया। इस गोल के बाद ऐसा लगा कि सेनेगल की टीम मैच में वापसी कर लेगी। हालांकि, एमबाप्पे ने अगले ही मिनट में सेनेगल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

उन्होंने एक शानदार लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक से गोल करते हुए फ्रांस की बढ़त को 3-1 कर दिया। इस मुकाबले में दो गोल के साथ ही एमबाप्पे फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में लियोनेल मेसी से आगे निकल गए हैं। इस टूर्नामेंट में एमबाप्पे के नाम अब 14 गोल हो चुके हैं, जबकि मेसी ने 13 गोल किए हैं।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Kylian Mbappe , France , Senegal , New Jersey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD