Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल ‘हमारी लड़ाई आज से शुरू होती है’: कोटा में नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान भारत की सुरक्षा के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा नरेन्द्र मोदी ने एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में "सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास की ओर बढ़ने" पर सत्र को संबोधित किया नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री की एंटोनियो कोस्टा तथा उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बैठक नरेन्‍द्र मोदी की जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एवियन में फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात

 

अग्निवीरों और भारतीय सेना के जवानों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खुले

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने सिख रेजिमेंटल सेंटर के साथ किया एमओयू

Guru Nanak Dev University Amritsar, Guru Nanak Dev University, Prof Karamjeet Singh, GNDU, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 10:44 IST

वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के व्यापक दृष्टिकोण , दूरदर्शिता और समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा पहुंचाने के संकल्प के तहत गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सिख रेजिमेंटल सेंटर, भारतीय सेना के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता पत्र (एमओयू) साइन किया है। इस पहल के माध्यम से अग्निपथ योजना के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों और अन्य सैनिक जवानों को विश्वविद्यालय के यूजीसी मान्यता प्राप्त ओडीएल और ऑनलाइन कोर्सों के जरिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। 

एमओयू के अनुसार अग्निवीर विश्वविद्यालय के डायरेक्टोरेट ऑफ ऑनलाइन स्टडीज के तहत चल रहे अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों में प्रवेश ले सकेंगे। इससे वे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त डिग्रियां हासिल कर अपनी पेशेवर योग्यता और करियर संभावनाओं को और मजबूत कर सकेंगे।यह एमओयू वाइस-चांसलर कार्यालय के कमेटी रूम में आयोजित समारोह के दौरान वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह की उपस्थिति में साइन किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह, एसएम, कमांडेंट सिख रेजिमेंटल सेंटर, कर्नल नितिन गौतम और मेजर डी.वी. बसनेट भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह ने कहा कि देश की सेवा कर रहे युवाओं को शिक्षा और कौशल से लैस करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय हमेशा ऐसे नए मॉडल विकसित करने में अग्रणी रहा है जो शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित नहीं रखते, बल्कि हर उस व्यक्ति तक पहुंचाते हैं जो अपने भविष्य को संवारना चाहता है।

उन्होंने कहा कि यह समझौता केवल एक एमओयू नहीं, बल्कि शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और मानव संसाधन विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अग्निवीर अब अपनी सैन्य सेवा के साथ-साथ बिना किसी रुकावट के अपनी अकादमिक यात्रा जारी रख सकेंगे, जो उनके भविष्य के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।प्रो. करमजीत सिंह ने अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भारतीय सेना की अन्य रेजिमेंटों और फॉर्मेशनों के साथ भी ऐसे सहयोगी समझौते करेगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय सैनिक जवानों के समग्र विकास के लिए शिक्षा, रिसर्च, ट्रेनिंग और कम्युनिटी आउटरीच क्षेत्रों में और प्रयास करेगा।ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अग्निवीरों और अन्य सैन्य कर्मियों के लिए सेवा के दौरान ही अपनी शिक्षा और कौशल बढ़ाने का शानदार अवसर साबित होगा।

डीन अकादमिक मामलों प्रो. (डॉ.) हरविंदर सिंह सैणी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने यूजीसी-डीईबी दिशा-निर्देशों के अनुसार मजबूत डिजिटल लर्निंग सिस्टम तैयार किया है, जिससे विद्यार्थी किसी भी स्थान से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।डॉ. सुभीत कुमार जैन, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट ऑफ ऑनलाइन स्टडीज ने कहा कि यह समझौता विश्वविद्यालय की ऑनलाइन शिक्षा यात्रा का महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मोड अग्निवीरों के लिए सबसे उपयुक्त है क्योंकि इसके माध्यम से वे कहीं भी रहकर रिकॉर्डेड लेक्चर, डिजिटल लर्निंग सामग्री, ऑनलाइन सहायता और परीक्षा सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय इस समय बीए, बीकॉम, बीसीए, एमबीए, एमसीए, एमए अंग्रेजी, एमए पंजाबी सहित कई कौशल-आधारित डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स ऑनलाइन चला रहा है।रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) के.एस. चहल ने इस एमओयू को कौशल विकास, लाइफलोंग लर्निंग और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अग्रणी कदम बताया।

समारोह में डॉ. सतनाम सिंह देओल, डीन विद्यार्थी कल्याण, डॉ. कमलेश गुलेरिया, प्रोफेसर इंचार्ज परीक्षाएं, डॉ. सरोज बाला, डीन कॉलेज विकास परिषद, श्री सुखदेव राज सूरी, कंसल्टेंट फाइनेंस, श्री प्रवीण पुरी, डायरेक्टर जनसंपर्क सहित विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा सिख रेजिमेंट के अधिकारी और जेसीओ भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Guru Nanak Dev University Amritsar , Guru Nanak Dev University , Prof Karamjeet Singh , GNDU , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD