Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

आदि गुरु शंकराचार्य सेतु के निर्माण कार्य का शुभारंभ, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने किया भूमि पूजन

8.11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा हाई लेवल पुल, हजारों लोगों और श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत : विधायक ब्रम शंकर जिंपा

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 13:47 IST

शहर के विकास, धार्मिक आस्था और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं को एक साथ जोड़ने वाली महत्वपूर्ण परियोजना “आदि गुरु शंकराचार्य सेतु” के निर्माण कार्य का रविवार को विधिवत शुभारंभ करवाया गया। आदि गुरु शंकराचार्य चौक में आयोजित समारोह के दौरान विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा की ओर से गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के करकमलों से भूमि पूजन करवा कर परियोजना का शुभारंभ किया गया। 

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि यह पुल न केवल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती प्रदान करेगा। विधायक जिंपा ने बताया कि उनकी ओर से शहर की धार्मिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से पहले महावीर सेतु से धोबी घाट चौक तक के मार्ग का नाम “श्री राम पथ” तथा धोबी घाट चौक का नाम “आदि गुरु शंकराचार्य चौक” रखा गया था। 

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब आदि गुरु शंकराचार्य चौक से आदमवाल मार्ग को जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल का नाम “आदि गुरु शंकराचार्य सेतु” रखा गया है। उन्होंने कहा कि श्री सनातन धर्म सभा होशियारपुर सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सनातन संगठनों द्वारा लंबे समय से इस पुल का नाम आदि गुरु शंकराचार्य जी के नाम पर रखने की मांग की जा रही थी।

पंजाब सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। जिंपा ने बताया कि भंगी चोअ पर धोबी घाट-आदमवाल मार्ग पर 141 मीटर लंबे हाई लेवल पुल का निर्माण लगभग 8 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।

इस परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा डिजाइन तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई और अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण कार्य 15 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विधायक ने कहा कि वर्तमान में इस स्थान पर केवल एक कंक्रीट कॉजवे मौजूद है, जहां बरसात के मौसम में भंगी चोअ में जलस्तर बढ़ने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नए हाई लेवल पुल के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।

उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण से आदमवाल, अज्जोवाल, चौहाल, महिंगरोवाल, बरोटी और कपाहट सहित आसपास के गांवों की हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-3 से जुड़ता है, जिसके माध्यम से माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता चामुंडा देवी, माता कांगड़ा देवी, माता बगलामुखी धाम, बाबा बड़भाग सिंह तथा धर्मशाला जाने वाले लाखों श्रद्धालु आवागमन करते हैं। पुल बनने से श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक होगी।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। आदि गुरु शंकराचार्य सेतु इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह पुल केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और आधुनिक विकास का प्रतीक बनकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, एसडीएम परमप्रीत सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, एक्सीयन गुरमीत सिंह, श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी से हरीश खोसला, श्री राम लीला कमेटी व व्यापार मंडल होशियारपुर के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर, उदयगिरि जी महाराज बसी गुलाम हुसैन, ब्राह्मण सभा के प्रधान मधुसूदन कालिया, संत बाबा रणजीत सिंह के अलावा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD