Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’ युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया ने की अहम मदद : नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में की द्विपक्षीय वार्ता दिल्ली सरकार का यमुना सफाई मिशन जनता की भागीदारी से ही सफल होगा : प्रवेश वर्मा शांति नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य का ब्रम शंकर जिम्पा ने कराया शुभारंभ चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा

 

शांति नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य का ब्रम शंकर जिम्पा ने कराया शुभारंभ

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 15:19 IST

लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने शांति नगर में नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों राम लाल और ऊषा देवी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्यूबवेल के लिए अपनी भूमि दान की है।

विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले शांति नगर में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से पानी की टंकी, ट्यूबवेल तथा सोलर सिस्टम स्थापित किया गया था, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और पानी की बढ़ती मांग के कारण कुछ स्थानों पर पेयजल की कमी की समस्या सामने आई है। लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नए ट्यूबवेल का कार्य शुरू करवाया गया है, जिसके पूरा होने के बाद शांति नगर के निवासियों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

विधायक जिम्पा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए ट्यूबवेल के शुरू होने से शांति नगर में पानी की कमी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

इस दौरान गांव के सरपंच जस्सी, संदीप चेची के अलावा अन्य लोगों  ने भी विधायक जिम्पा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रयास से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD