Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन राम नाम के बेल पत्र से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

 

आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता

बेहद आकर्षक व डिजिटल अंदाज में रोजाना होगा लाइट एंड साउंड शो - अनिल विज

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अंबाला , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 15:05 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’’ के ओपन एयर थियेटर प्रदर्शित किए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया। लाइट एंड साउंड शो बनाने वाली मुंबई की टीम के निदेशक लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

शहीद स्मारक के मेमोरियल टॉवर सहित पांच अलग-अलग स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो को बेहद अलग अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। गत देर शाम इसका अवलोकन करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने टीम को कुछ बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने बिंदुओं पर भी चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में रोजाना लाइट एंड साउंड शो होगा जोकि आकर्षण का केंद्र होगा। लाइट एंड साउंड शो को बेहद आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने लाइट एंड साउंड शो तैयार करने वाली टीम से चर्चा की।

इस अवसर पर शहीद स्मारक के निर्देश डा. कुलदीप सैनी, पीडब्ल्यूडी के एसई भूपिंद्र सिंह, एक्सईएन रितेश अग्रवाल, एक्सईएन इलेक्ट्रिकल नवीन राठी सहित अन्य अधिकारी व निर्माण एजेंसी, तकनीकी स्टाफ एवं अन्य मौजूद रहे।

लाइट एंड साउंड शो देख दर्शकों को आनंद की अनुभूति होगी

शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में प्रदर्शित होने वाला लाइट एंड साउंड शो बेहद आकर्षण का केंद्र होगा। ढाई हजार लोगों की क्षमता वाले ओपन एयर थियेटर में रोजाना शो होगा। यहां पांच अलग-अलग स्क्रीन होगी और थियेटर में बैठकर दर्शकों को गौरवशाली इतिहास देख आनंद की अनुभूति होगी। 

ओपन एयर थियेटर में 205 फुट ऊंचे कमल के आकार के मेमोरियल टॉवर पर प्रोजेक्शन के जरिए इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा।

22 एकड़ में निर्मित शहीद स्मारक में 22 गैलरियां

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अथह प्रयासों से बना 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक बनकर तैयार है और बहुत जल्द इसका उद्घाटन होगा। स्मारक लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से 22 एकड़ में बना है जिसमें 22 गैलरियों में आजादी की पहली लड़ाई से जुड़े इतिहास को विभिन्न माध्यमों से और बेहद आकर्षक तरीकों से प्रदर्शित किया जाएगा।

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD