Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:04 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान में अब एक नया नेतृत्व समूह सामने आया है, जो वॉशिंगटन के साथ बातचीत करने के लिए ज्यादा तैयार दिख रहा है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि सैन्य दबाव ने ईरान की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है और इससे परमाणु कार्यक्रम पर समझौते की संभावना बन गई है।

राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि अगर समझौता सफल होता है तो ईरान को अपने देश के पुनर्निर्माण का मौका मिल सकता है। उनके पास अपना देश बनाने का मौका है। ट्रंप ने कहा, “यह एक तरह से शासन परिवर्तन है, क्योंकि मुझे ये लोग ज्यादा समझदार और तर्कसंगत लगते हैं, उन लोगों से जो अब हमारे बीच नहीं हैं।” यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच ऐसा समझौता करीब है जो ईरान को परमाणु हथियार बनाने से हमेशा के लिए रोक देगा।

राष्ट्रपति के अनुसार, ईरान का जो मौजूदा नेतृत्व बातचीत कर रहा है, वह पहले की सरकार से काफी अलग है। ट्रंप ने कहा क‍ि हमने पहले नेतृत्व टीम को खत्म कर दिया, फिर दूसरी टीम को। अब एक अलग तरह का समूह है, अलग स्तर का, और मुझे लगता है कि ये ज्यादा समझदार है और तर्क से काम करता है।” ट्रंप ने कहा कि नए नेतृत्व ने समझौते के ढांचे को मंजूरी दे दी है और वे इसे पूरा करने के लिए तैयार हैं।

राष्ट्रपति ने इस बदलाव का कारण हाल की सैन्य कार्रवाइयों के असर को बताया। उन्होंने कहा क‍ि उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वे मुझसे ज्यादा इस समझौते को चाहते हैं। ट्रंप ने ईरान की सैन्य ताकत को लेकर भी निराशाजनक तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा क‍ि उनकी नौसेना खत्म हो गई है, वायुसेना खत्म हो गई है, एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम भी खत्म हो गया है, सब खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा क‍ि हमने उन्हें समझदार पाया है और वे समझौता करेंगे। राष्ट्रपति ने बार-बार कहा कि बातचीत का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। उनकी ये टिप्पणियां इसलिए भी ध्यान खींच रही हैं क्योंकि अमेरिकी सरकारें आमतौर पर ईरान को लेकर 'शासन परिवर्तन' को अपनी नीति का लक्ष्य बताने से बचती रही हैं। ट्रंप के बयान से ऐसा लग रहा है कि हाल की सैन्य कार्रवाई ने ईरान के अंदर राजनीतिक बदलाव पर भी असर डाला है।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD