Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने नीस में विला केर्लियोस का किया दौरा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Emmanuel Macron, Nice, France
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नीस , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 12:39 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को फ्रांस के नीस में विला केर्लियोस का दौरा किया। दोनों नेता विला केर्लियोस में घूमते हुए हल्की-फुल्की बातचीत करते नजर आए। इससे पहले, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने नीस में 'भारत इनोवेट्स 2026' इवेंट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में सुधार की रफ्तार बिना रुके जारी रहेगी और कहा कि देश का स्टार्टअप इकोसिस्टम और बढ़ने के लिए तैयार है।

उन्होंने भारत के दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के तौर पर उभरने पर जोर दिया और दुनिया भर के इनोवेटर्स को वैश्विक चुनौतियों के लिए तकनीकी समाधान बनाने में भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए बुलाया। प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत में स्टार्टअप्स की संख्या बढ़ती रहेगी, क्योंकि देश सुधारों और इनोवेशन से चलने वाले विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत ने पिछले 12 सालों में एक मजबूत इनोवेशन सिस्टम बनाया है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है।” उन्होंने कहा, “पिछले 11-12 सालों में भारत ने इनोवेशन के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाया है। पेटेंट फाइलिंग से लेकर इनक्यूबेशन नेटवर्क तक और स्टार्टअप इंडिया से लेकर नीतियों के समर्थन तक, यह पूरी यात्रा मिशन मोड में आगे बढ़ी है।”

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने 'भारत इनोवेट्स' में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को फ्रांस के लिए बहुत सम्मान की बात बताया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को भारत के नेता के तौर पर 12 साल पूरे करने पर बधाई भी दी और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका की सराहना भी की। 

इवेंट से पहले पीएम मोदी ने भारत, फ्रांस और कई दूसरे देशों के कुछ खास निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स से बातचीत की। बाद में, भारत के प्रधानमंत्री नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, जिसके दौरान दोनों नेता अपने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के आमंत्रण पर आधिकारिक दौरे के लिए शनिवार को नीस पहुंचे।

फ्रांस के उच्च शिक्षा, शोध और अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट; फ्रांस में एल्प्स-मैरीटाइम्स प्रीफेक्चर के महासचिव पैट्रिक अमौसौ-एडेबल; भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ और नीस के मेयर एरिक सियोटी, पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव सिंगला भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Emmanuel Macron , Nice , France

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD