Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें मोहाली में परिवारवाद को बढ़ावा देकर ‘आप’ ने अपने दोहरे मापदंडों को किया उजागर : बलबीर सिंह सिद्धू देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत

 

एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमाए और 400 से ज़्यादा स्टार्टअप शुरू किए

छात्रों की ₹20 करोड़ से ज़्यादा की कमाई और 400 से ज़्यादा स्टार्टअप, एलपीयू में छात्रों के नेतृत्व वाले इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के बढ़ते दायरे को दिखाते हैं

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 15:31 IST

ऐसे समय में जब हायर एजुकेशन में नौकरी पाने की काबिलियत एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी छात्रों के भविष्य की तैयारी के तरीके को नए सिरे से परिभाषित कर रही है। यूनिवर्सिटी की 'एडु रेवोल्यूशन' पहल ने छात्रों को स्टार्टअप, एंटरप्रेन्योरशिप, फ्रीलांसिंग, इंटर्नशिप, इनोवेशन और इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम करने के ज़रिए ₹20 करोड़ से ज़्यादा कमाने में मदद की है। 

यह पहल 400 से ज़्यादा स्टार्टअप शुरू करने में सफल रही है और इसने 15,000 से ज़्यादा छात्रों को 'एक्सपीरिएंशियल लर्निंग' (अनुभव-आधारित शिक्षा) से जोड़ा है, जिससे पारंपरिक क्लासरूम टीचिंग से हटकर 'आउटकम-ड्रिवन लर्निंग' (परिणाम-आधारित शिक्षा) और असल दुनिया की उपलब्धियों की ओर बदलाव आया है। एलपीयू में 'एडु रेवोल्यूशन' इस सोच पर आधारित है कि छात्रों को असल दुनिया में कदम रखने के लिए ग्रेजुएशन पूरा होने तक इंतज़ार नहीं करना चाहिए। इस पहल के तहत, छात्रों ने एआई-आधारित ड्रोन, सोलर एनर्जी से चलने वाली सेल्फ-ड्राइविंग बसें, एग्री-ड्रोन, रोबोटिक आर्म्स, आईओटी-आधारित हेल्थकेयर, एडवांस्ड सैनिटेशन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट मोबिलिटी जैसे इनोवेशन विकसित किए हैं। 

एलपीयू के छात्रों ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन, ड्रोन ओलंपियाड, रोबोटिक्स चैंपियनशिप, डिफेंस इनोवेशन चैलेंज, नेशनल इनोवेशन कॉम्पिटिशन और कई ग्लोबल इनोवेशन और टेक्नोलॉजी प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है।'एडु रेवोल्यूशन' के "अरन यूअर फीस बैक" (पढ़ते हुए कमाएं) मकसद के तहत, छात्रों को पेड इंटर्नशिप जॉब, कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट, फ्रीलांस प्रोजेक्ट, इनक्यूबेटर प्रोजेक्ट, यूनिवर्सिटी रिसर्च प्रोजेक्ट और इनोवेशन ग्रांट लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

सीड फंड की मदद, इनक्यूबेटर सुविधाओं, इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स से मेंटरशिप और इन्वेस्टर्स से निवेश की मदद से, छात्र अपने आइडिया को मुनाफ़े वाले बिज़नेस में बदलने में कामयाब रहे हैं। कई छात्र अपनी फीस की रकम वापस कमाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सफल रहे हैं।

कमाई और इनोवेशन प्रोजेक्ट्स के अलावा, 'एडु रेवोल्यूशन' ने छात्रों के नेतृत्व में एक शानदार स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी जन्म दिया है। दी एप्लीकेवल, चिक्लेस, अस्त्रा ड्रॉनस, सोंद्रा प्राइवेट लिमिटेड, के5ब्रेन, मैकबेस, मैथ्स दी आयुर्वेदा, बायोटेंसिल, फ्लोरेल, साफरा ग्लो और फिमोरा एआई जैसे कई स्टार्टअप एलपीयू में इनक्यूबेट किए गए हैं। 

ये सभी मिलकर स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर्स (छात्र उद्यमियों) की एक नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अपनी डिग्री की पढ़ाई के साथ-साथ कमर्शियली सफल बिज़नेस बना रहे हैं, रोज़गार के अवसर पैदा कर रहे हैं और अपने आइडियाज़ को कैंपस से मार्केट तक ले जा रहे हैं। एलपीयू के फाउंडर चांसलर और सांसद (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, "एलपीयू एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहा है जहाँ छात्र सिर्फ़ परीक्षा के लिए पढ़ाई नहीं करते, बल्कि इनोवेशन करना, समस्याएँ सुलझाना, वैल्यू क्रिएट करना और करियर बनाना सीखते हैं। 

हमारा विज़न ऐसे युवा लीडर्स, एंटरप्रेन्योर्स, रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स को तैयार करना है जो ग्रेजुएशन के दिन से ही भविष्य के लिए तैयार हों। हमारे छात्रों द्वारा कमाया गया रेवेन्यू सिर्फ़ एक आँकड़ा नहीं है। यह आत्मविश्वास, क्षमता, इनोवेशन और असल नतीजों पर आधारित एजुकेशन मॉडल की सफलता को दर्शाता है।"

शिक्षा के पारंपरिक तरीकों से हटकर, एलपीयू ने अपनी एकेडमिक यात्रा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिफिकेशन और एक्सपीरिएंशियल लर्निंग (अनुभव-आधारित शिक्षा) को शामिल किया है। हैकाथॉन, बिज़नेस सिमुलेशन, इनोवेशन चैलेंज, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और क्रेडिट-लिंक्ड लर्निंग के मौकों के ज़रिए छात्र अपनी डिग्री की पढ़ाई के दौरान प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करते हैं। 

इन सभी पहलों ने मिलकर एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया है जहाँ 50% लर्निंग क्लासरूम के बाहर होती है, और छात्र नई चीज़ें खोजने, इनोवेशन करने और नए आइडियाज़ पर काम करने के साथ-साथ एक्सपीरिएंशियल लर्निंग के ज़रिए अपने एकेडमिक क्रेडिट का 50% तक हिस्सा हासिल करते हैं। 

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD