Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

जसवीर सिंह गढ़ी ने गांवों का किया दौरा; लोगों की समस्याएं सुनी

कहा, पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध

Jasvir Singh Garhi, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 09:59 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने गोराया और फिल्लौर ब्लॉकों के गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनी, इसी श्रृंखला के तहत आज उन्होंने गांव रुड़का कलां, रुड़की, अकलपुर, गांव गन्ना और गोराया के मोहल्ला लांगड़ियां का दौरा कर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। अपने दौरे के दौरान श्री गढ़ी ने विभिन्न वर्गों के लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रशासन के साथ समन्वय करके उनके मुद्दों का उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों की भलाई और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान चेयरमैन ने यूथ फुटबॉल क्लब, रुड़का कलां पहुंचकर मैक्सिको में हुए स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के कारण रनरअप का गौरव हासिल करने वाली टीम का मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने  क्लब को एक लाख एक हजार रुपये देने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि वाई.एफ.सी. द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ समाज की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तर्ज पर और भी पहल होनी चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़कर नशों से दूर रखा जा सके। श्री गढ़ी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे है, ताकि राज्य में खेल संस्कृति को और अधिक प्रफुल्लित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ के अलावा आधुनिक सुविधाओं से लैस 3000 से अधिक खेल मैदानों को विकसित करने, खिलाड़ियों के उचित सम्मान सहित कई पहल की हैं। उन्होंने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए वाई.एफ.सी. के चेयरमैन गुरमंगल दास, क्लब की प्रबंधक कमेटी और खिलाड़ियों को बधाई दी।

इसके अलावा डेरा बाबा भाई साधू जी, सरपंच इकविंदर कौर और गांव वासियों का युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। दौरे के दौरान श्री गढ़ी ने मंदिर बाबा श्री बालक नाथ जी गोराया, डेरा बाबा भाई साधू जी रुड़का कलां और डेरा बाबा ब्रह्मदास अकलपुर में नतमस्तक होकर सूबा वासियों की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

उपरांत भगवान वाल्मीकि आश्रम प्रबंधक कमेटी गोराया के साथ बैठक के दौरान आश्रम के निकट कूड़े के डंप को हटाने की मांग पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा देते हुए श्री गढ़ी ने कहा कि इस संबंध में नगर परिषद, गोराया को निर्देश जारी करके उचित कार्रवाई के लिए बाध्य किया जाएगा। अंत में श्री गढ़ी ने गांव गन्ना पहुंचकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान करवाया जाएगा और भाईचारे के लोगों के मुद्दे जल्द से जल्द हल करवाए जाएंगे।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD