Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर

Sports News, Cricket, Harmanpreet Kaur, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2026, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 17:59 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना ​​है कि पिछले साल वनडे विश्व कप में जीत के बाद भारतीय टीम का नजरिया बदला है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 को जीतने की तैयारी कर रही है। हरमनप्रीत कौर ने जियोस्टार पर कहा, "मुझे लगता है कि पहला वनडे विश्व कप जीतने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।

उम्मीद है, हम ट्रॉफी जीतने का यह सिलसिला जारी रखेंगे। एक कप्तान के तौर पर मैं यही चाहती हूं, और मुझे लगता है कि हमारी टीम में हर कोई इसी का सपना देख रहा है। हम इस दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।" मौजूदा भारतीय टीम में हरमनप्रीत कौर सर्वाधिक अनुभवी हैं। पिछले एक दशक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकास यात्रा में उनका अहम योगदान रहा है।

कई आईसीसी इवेंट्स में खेलने और कई कैंपेन को निराशा में खत्म होते देखने के बाद, हरमनप्रीत अब एक ऐसी टीम को लीड कर रही हैं जिसमें यह आत्मविश्वास है कि वे सबसे बड़े स्टेज पर चैंपियन सकते हैं। भारतीय टीम का आत्मविश्वास उनकी तैयारियों में दिख रहा है। टीम ने हाल ही में कार्डिफ में वेस्टइंडीज पर जीत के साथ अपना वार्म-अप कैंपेन शुरू किया।

मैच के दौरान भारतीय टीम की कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय टीम में हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरती हुई प्रतिभाएं भी हैं, जिन्होंने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि यह संतुलन पिछले साल के वर्ल्ड कप की सफलता से मिली लय को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2020 में आया था। भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Harmanpreet Kaur , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2026 , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD