Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत

पंजाब सरकार द्वारा पूर्ण समर्थन का भरोसा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल श्रद्धालु के तौर पर करेंगे शिरकत : दीपक बाली

Mohinder Bhagat, Deepak Bali, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 10:07 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत जिनके साथ पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली भी मौजूद थे ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि 13 जून की शाम को जालंधर में भगवान शिव जी को समर्पित एक बड़ा धार्मिक समागम आयोजित किया जा रहा है।

यह विशाल धार्मिक समागम ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध धार्मिक गायक हंसराज रघुवंशी भजनों के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता से जोड़ेंगे। मेयर विनीत धीर, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा, राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सलाहकार दीपक बाली ने जोर देकर कहा कि शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर साईं दास स्कूल के ग्राउंड में शाम 6:30 बजे यह धार्मिक समागम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार द्वारा आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों में पूर्ण सहयोग देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस समागम में श्रद्धालु के तौर पर शिरकत करेंगे।

उन्होंने इस समागम को श्रद्धा, आस्था, विश्वास और संस्कृति का एक अनूठा संगम बताते हुए आशा व्यक्त की कि इसमें जालंधर और आस-पास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि यह समागम पंजाब की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं तथा भाईचारे की साझेदारी और एकता को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि भले ही पंजाब सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों को पूरा करने में पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है, लेकिन मुख्य तौर से यह समागम स्थानीय मंदिर कमेटियों, संत-महंतों और जालंधर वासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में भाईचारे की साझेदारी, शांति और धार्मिक एकजुटता को और मजबूत करना है। श्री भगत, श्री बाली और श्री शर्मा ने जालंधर और आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों को आमंत्रित किया कि वह बड़ी संख्या में इस धार्मिक समागम में शिरकत करके आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

Tags: Mohinder Bhagat , Deepak Bali , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD