Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर

Health
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 17:58 IST

गर्मियों के मौसम में अक्सर यह कहा जाता है कि गर्म चाय या कॉफी पीने से शरीर ठंडा रहता है। हालांकि, कई लोगों का अनुभव इससे बिल्कुल अलग होता है। उन्हें गर्म कॉफी पीने के बाद अधिक गर्मी या बेचैनी महसूस होने लगती है। इस पर एक्सपर्ट ने जानकारी दी। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिजा ने इसी विषय पर जानकारी देते हुए बताया है कि शरीर को ठंडा महसूस कराने का संबंध केवल इस बात से नहीं है कि आप क्या पीते हैं, बल्कि इस बात से है कि शरीर अपनी गर्मी को कितनी प्रभावी ढंग से बाहर निकाल पाता है।

गर्मी के मौसम में कई लोग ठंडक पाने के लिए ठंडी चीजें पीने पर जोर देते हैं, लेकिन सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिजा ने एक दिलचस्प बात बताई है। उन्होंने कहा कि गर्म कॉफी भी आपको ठंडा कर सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ खास शर्तें पूरी होनी जरूरी हैं। अगर ये शर्तें पूरी न हों तो गर्म पेय पीने से ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है।

एक्सपर्ट के अनुसार, ठंडा महसूस करना सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप क्या पी रहे हैं। असली बात यह है कि आपका शरीर कितनी अच्छी तरह गर्मी बाहर निकाल पाता है। गर्म कॉफी पीने से शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ता है, जिससे पसीना ज्यादा आता है। यह पसीना जब भाप बनकर उड़ता है तो शरीर को ठंडक मिलती है।

लेकिन असल जिंदगी में कई बार यह प्रक्रिया ठीक से काम नहीं करती। उन्होंने ठंडक न मिलने के पीछे की वजह भी बताई। एयर कंडीशनर वाले कमरे में पसीना ठीक से नहीं आ पाता और उमस भरे मौसम में पसीना भाप बनकर नहीं उड़ पाता और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने पर पसीना कम निकलता है। इन स्थितियों में गर्म कॉफी पीने के बाद ठंडक की जगह और गर्मी लगने लगती है।

उन्होंने ओटावा यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च का हवाला देते हुए कहा कि हॉट ड्रिंक्स तभी फायदेमंद साबित होती हैं जब आसपास का माहौल पसीने को भाप बनने में मदद करे। हेल्थ एक्सपर्ट इस पर कुछ आसान सलाह भी देते हैं। वे बताते हैं कि कॉफी पीने के साथ-साथ पर्याप्त पानी और दूसरे तरल पदार्थ भी लें। सिर्फ कॉफी पर निर्भर न रहें।

मौसम का ध्यान रखें जैसे सूखा मौसम हो तो गर्म पेय बेहतर काम कर सकता है, लेकिन उमस में सावधानी बरतें। ताजगी पाने के लिए सिर्फ कॉफी पर भरोसा न करें। सीधी बात यह है कि कॉफी या कोई भी पेय आपको ठंडा नहीं करता। असली काम आपका शरीर करता है, जो है पसीने के जरिए गर्मी निकालकर। अगर माहौल और शरीर की स्थिति सही नहीं है तो गर्म पेय उल्टा असर कर सकता है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना, हल्के कपड़े पहनना और उमस से बचना ज्यादा जरूरी है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD