Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत

Tragedy, Road Accident, Ghazipur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गाजीपुर , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 15:33 IST

गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर स्थित हाईवे अंडरपास के नीचे रविवार को भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं और दो महीने की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिता और एक वर्षीय बच्ची घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले प्रतीक गिरि अपनी पत्नी काजल गिरि, दो महीने की बेटी शेजल, एक वर्षीय बेटी श्रेया तथा भाभी रितु देवी के साथ आजमगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। परिवार बाइक से सैदपुर के शरीफपुर स्थित हाईवे अंडरपास के नीचे पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। बस की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और सड़क पर गिरी काजल और रितु देवी को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में काजल की गोद में मौजूद दो महीने की मासूम शेजल की भी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में प्रतीक गिरि और उनकी एक वर्षीय बेटी श्रेया घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बस को कोतवाली के पास रोक लिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक रितु देवी की कोई संतान नहीं थी।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया तथा परिजन सैदपुर के लिए रवाना हो गए। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं और एक दो महीने की बच्ची की मौत हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस और चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Ghazipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD