Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी

Gangapuram Kishan Reddy, G Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party, Hyderabad
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

हैदराबाद , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 14:31 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राजनीतिक अक्षमता का एक अजीबोगरीब उदाहरण पेश करते हुए स्वीकार किया कि उन्होंने जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर से प्रेरणा लेकर कुख्यात हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (हाइड्रा) का गठन किया था। यह चौंकाने वाला खुलासा उन्होंने शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित 'द हिंदूज़ हडल: इंडिया इन डायलॉग' नामक कार्यक्रम में भाग लेते हुए किया।

रेवंत रेड्डी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पलटवार करते हुए रेवंत रेड्डी से माफी मांगने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने तेलांगना के मुख्यमंत्री का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, "कांग्रेस की खतरनाक ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई। रेवंत रेड्डी खुलेआम शेखी बघार रहे हैं कि हिटलर ने उन्हें हाइड्रा बनाने के लिए प्रेरित किया।

वह हैदराबाद में अपने द्वारा किए गए विध्वंसों की तुलना ईरान और इजराइल जैसे युद्धग्रस्त देशों में किए गए विध्वंसों से कर रहे हैं, जो उनके नेता राहुल गांधी की भाषा की प्रतिध्वनि है। आपातकाल से लेकर हिटलर तक - कांग्रेस ने हमेशा जनता की आवाज़ दबाई है। रेवंत रेड्डी को शर्म से अपना सिर झुकाना चाहिए और तेलंगाना की जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।"

इसके पहले ने 17 मई को केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर किसानों से धान खरीद में देरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि धान खरीद के लिए जरूरी हर पैसा केंद्र सरकार दे रही है। ऐसे में राज्य सरकार पर एक रुपए का भी बोझ नहीं पड़ता। जब केंद्र सरकार ही बोरे, परिवहन, भुगतान के लिए कर्ज, उस कर्ज का ब्याज और गोदाम किराए तक का खर्च उठा रही है, तो राज्य सरकार को बताना चाहिए कि खरीद प्रक्रिया में देरी क्यों हो रही है।

किशन रेड्डी ने कहा था, केंद्र सरकार किसानों को 45 किलो यूरिया की एक बोरी सिर्फ 242 रुपए में दे रही है, जबकि इसकी वास्तविक लागत 2,500 रुपए है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उर्वरकों की कीमत बढ़ने के बावजूद केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई वर्षों से यूरिया की कीमत में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD