Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur, Sports News, Cricket, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2026, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 15:31 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड में मौजूद है। वनडे विश्व कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया को टी20 विश्व कप में भी खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर का कहना है कि अब ज्यादा प्रशंसक महिला क्रिकेट से जुड़ रहे हैं। बढ़ता हुआ समर्थन हम सभी को लगातार बेहतर करने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।

आईएएनएस के साथ खास बातचीत में हरमनप्रीत कौर ने कहा, "मैं बाहरी दबाव के बारे में ज्यादा सोचने की कोशिश नहीं करती। मेरा ध्यान तैयारी, टीम में योगदान देने और वर्तमान पल में रहने पर होता है। इतने सालों में, मुझे एहसास हुआ है कि इस स्तर पर उम्मीदें हमेशा रहेंगी। अहम यह है कि उन्हें अपने प्रक्रिया से ध्यान न भटकने दिया जाए।"

बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में की गई कड़ी मेहनत पर हरमनप्रीत ने कहा, "इस तरह के कैंप किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले एक ग्रुप के तौर पर लय और आत्मविश्वास बनाने में मदद करते हैं। युवा खिलाड़ियों को कॉम्पिटिटिव माहौल में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका भी मिलता है।

हमने टीम में हर खिलाड़ी की भूमिका स्पष्ट करने पर काफी काम किया, जो टी20 क्रिकेट में बहुत जरूरी है क्योंकि यहां हालात बहुत तेजी से बदलते हैं। सपोर्ट स्टाफ ने यह पक्का किया कि तैयारी सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और रणनीतिक भी हो।" टी20 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी पर हरमनप्रीत ने कहा, "टी20 क्रिकेट लगातार बदल रही है।

खिलाड़ी के तौर पर हमें भी खेल की जरूरतों के हिसाब से खुद को बदलना होगा। ज्यादा आक्रामक होने का मतलब अपने नैचुरल गेम को पूरी तरह बदलना नहीं, बल्कि ज्यादा प्रोएक्टिव होना और हालात के हिसाब से सोच-समझकर जोखिम उठाना है। कोच अमोल सर के साथ हुई चर्चाओं से उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिली जहां मैं गेंदबाजों पर ज्यादा दबाव बना सकती थी और स्कोरिंग के बेहतर विकल्प तलाश सकती थी।"

बल्लेबाजी के अलावा हरमन एक बेहद ऊर्जावान क्षेत्ररक्षक भी हैं। इस पर उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी मेरे लिए हमेशा खास रहेगी, लेकिन फील्डिंग से एक अलग तरह का संतोष मिलता है क्योंकि यह पूरी तरह से जागरूकता, कमिटमेंट और मौके पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बारे में है। डाइव लगाना, गेंद का पीछा करना और अतिरिक्त प्रयास करना टीम के साथियों को भी प्रेरित करता है और मैदान पर खेल की तीव्रता को बढ़ाता है।"

कैच लेना या रन आउट करने में किसी एक को चुनने के सवाल पर हरमनप्रीत कौर ने कहा, "मुझे लगता है कि एक फील्डर के तौर पर, आपके पास हमेशा खेल पर असर डालने का मौका होता है, चाहे वह कैच लेकर हो, अहम रन बचाकर हो या रन-आउट का मौका बनाकर हो। मुश्किल कैच लेने में एक खास रोमांच होता है, लेकिन साथ ही, बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाना या रन-आउट में योगदान देना भी उतना ही संतोषजनक हो सकता है क्योंकि इससे टीम को अहम मौके पर मदद मिलती है।"

महिला क्रिकेट से दर्शकों के बढ़ते जुड़ाव पर भारतीय कप्तान ने कहा, "जब लोग असल समय में मैचों, खिलाड़ियों, प्रदर्शन और अहम पलों पर सक्रिय रूप से चर्चा करते हैं, तो इससे खेल के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और उसकी दृश्यता बढ़ती है। बातचीत खेल को मुख्यधारा के क्रिकेट कल्चर में सामान्य बनाने में मदद करती हैं। 

 

Tags: Harmanpreet Kaur , Sports News , Cricket , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2026 , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD