Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार

Web Series, OTT, The Pyramid Scheme, Shreyansh Pandey, Ranvir Shorey, Paramvir Cheema, Prime Video, Amazon Prime Video, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 15:11 IST

आज के दौर में जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाने वाली स्कीमों का जाल देशभर में फैल चुका है। हर साल हजारों लोग ऐसे वादों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं। इसी मुद्दे को लेकर डायरेक्टर श्रेयांश पांडे वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' लेकर आ रहे हैं। शो के प्रमोशन के दौरान उन्होंने आईएएनएस संग बातचीत में बताया कि यह उन लाखों लोगों की कहानी है, जो किसी न किसी रूप में पोंजी या पिरामिड स्कीम का शिकार हुए हैं।

आईएएनएस से बात करते हुए श्रेयांश पांडे ने कहा, ''पिछले करीब 20 सालों में देश में 5000 से ज्यादा ऐसी कंपनियां सामने आई हैं जिन्होंने लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर निवेश कराया और बाद में करोड़ों रुपए लेकर गायब हो गईं। 5 करोड़ से ज्यादा लोग इन स्कीम का शिकार हो चुके हैं। यह केवल रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या है।

असली आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है, क्योंकि बहुत से लोग अपनी ठगी की कहानी कभी दर्ज ही नहीं करवाते।'' उन्होंने कहा, ''जब कोई व्यक्ति ऐसी स्कीम में अपना पैसा गवां देता है तो वह केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी टूट जाता है। लोगों को लगता है कि उन्होंने गलती की है और इसी वजह से वे पुलिस या प्रशासन के पास जाने से बचते हैं।

कई लोग तो अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों तक को नहीं बताते कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। शर्म, डर और सामाजिक दबाव के कारण हजारों मामले सामने ही नहीं आ पाते। यही वजह है कि इस विषय पर शोध करते समय उनकी टीम को गहराई में जाकर काम करना पड़ा।'' डायरेक्टर ने आगे कहा, ''इस कहानी का सफर साल 2011 में शुरू हुआ था।

उस समय मेरे मन में इस विषय को लेकर एक विचार आया था, लेकिन उसे पूरी तरह समझना और सही तरीके से प्रस्तुत करना आसान नहीं था। लगातार रिसर्च, लोगों से बातचीत और वास्तविक घटनाओं पर स्टडी करने के बाद आखिरकार मुझे वह दृष्टिकोण मिला जिसकी मदद से इस शो को बनाया जा सका।'' श्रेयांश ने कहा, ''पिरामिड स्कीम का प्रभाव इतना व्यापक है कि आज भी जब वे किसी नए व्यक्ति से इस विषय पर चर्चा करते हैं तो लगभग हर किसी के पास इससे जुड़ा कोई न कोई अनुभव होता है। 

किसी का चाचा, किसी का भाई, बहन, दोस्त या कोई अन्य रिश्तेदार कभी न कभी ऐसी योजना के संपर्क में आया होता है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसने सीधे या परोक्ष रूप से लाखों परिवारों को प्रभावित किया है। यही कारण है कि यह कहानी लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर जोड़ने की क्षमता रखती है।'' उन्होंने कहा, ''इस विषय की सबसे बड़ी ताकत इसकी वास्तविकता है।

यह कोई काल्पनिक दुनिया नहीं है, बल्कि उन घटनाओं का प्रतिबिंब है जो समाज में लगातार घटती रही हैं। इसलिए दर्शक जब इस सीरीज को देखेंगे तो उन्हें कई ऐसे किरदार और परिस्थितियां दिखाई देंगी जिनसे वे खुद को जोड़ पाएंगे।'' 'द वायरल फीवर' द्वारा निर्मित यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम है।

 

Tags: Web Series , OTT , The Pyramid Scheme , Shreyansh Pandey , Ranvir Shorey , Paramvir Cheema , Prime Video , Amazon Prime Video , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD