Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कांग्रेस भवन में प्रदर्शन नीट के बहाने डूबती राजनीति बचाने में जुटी कांग्रेस, पंजाब के परीक्षा घोटालों पर चुप मिशन वात्सल्य : बाल कल्याण सेवाओं को मिलेगी और मजबूती प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक अपनाने की संभावनाएं तलाशी जाएँ : प्रो. असीम कुमार घोष राज्यपाल ने गौशाला के नवीनीकरण कार्य का किया शुभारंभ अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल पंवार गन्नौर इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द करें पूरा : श्याम सिंह राणा पानीपत के दिव्यांग बच्चे को मिलेंगे अत्याधुनिक बायोनिक कृत्रिम अंग प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर पंचकूला में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़

 

फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आरोपी विष्णु पर राजस्थान पुलिस ने रखा है 10 हजार रुपये का इनाम : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

फिरोजपुर , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 16:46 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ पूर्ण समन्वय में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान फिरोजपुर के एक दुकानदार की हत्या के मामले में शामिल राजस्थान के दो शूटरों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी पुलिस डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ सांझी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार निवासी रूपबास, भरतपुर (राजस्थान) और राहुल महावर निवासी अनंतपुरा, कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक .30 बोर की बेरेटा पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 को मखू (फिरोजपुर) में स्थित गाबा जनरल स्टोर के मालिक गुरचरण सिंह गाबा की मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विष्णु का जबरन वसूली, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड है।

उस पर राजस्थान पुलिस द्वारा 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। इस संबंध में अधिक विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजीपी) ए.जी.टी.एफ. प्रमोद बान ने कहा कि वारदात के बाद ए.जी.टी.एफ. पंजाब द्वारा डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में ‘‘हिल ट्रैप’’ नाम का विशेष अभियान चलाया गया और राजस्थान में बड़े स्तर पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि इन छापेमारियों के दौरान मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार मुलजिमों के जम्मू-कश्मीर में छिपने के ठिकाने हैं, जिस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए ए.जी.टी.एफ. पंजाब, फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। एडीजीपी ने बताया कि मुलजिमों को जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन कूद्द के पास पतनीटॉप-कुड़ रोड पर लगाए गए नाके पर रोका गया।

पुलिस टीम को देखते ही मुलजिमों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से दोनों मुलजिमों को एक पिस्तौल समेत सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। फिरोजपुर के सीनियर सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस टीमें अब घटना के पीछे की असली साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी हुई हैं। 

इसके तहत हमले की योजना बनाने वाले, वित्तीय सहायता देने वाले या अन्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में एफआईआर नंबर 111 दिनांक 01.06.2026 को बीएनएस की धारा 103 एवं 3(5) तथा हथियार एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत फिरोजपुर के पुलिस स्टेशन मख्खू में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD