Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में

Manoj Bajpayee, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 14:33 IST

अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म  ‘गवर्नर’ को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेता अपनी कुछ पुरानी और यादगार फिल्मों ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ के बनने के पीछे की दिलचस्प कहानी साझा की है। उन्होंने बताया कि कई मुश्किल हालात और आर्थिक चुनौतियों ने इन फिल्मों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने बताया कि कई मुश्किल हालात और आर्थिक चुनौतियों ने इन फिल्मों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही इन तीनों के बीच के गहरे कनेक्शन के बारे में भी बात की। आईएएनएस से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने बताया कि फिल्म मेकर देवाशीष मखीजा सिनेमा में नए थे। उनके साथ सबसे पहले ‘तांडव’ शॉर्ट फिल्म बनी।

मनोज ने कहा, “देवाशीष के पास संसाधन कम थे। हमने सिर्फ 30-35 लाख रुपए में ‘तांडव’ बनाई। यह फिल्म यूट्यूब पर बेहद सफल रही और कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स भी जीते।” ‘तांडव’ की सफलता के बाद ‘भोंसले’ फिल्म बनी। मनोज बाजपेयी ने फंड जुटाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “मैं फंड का इंतजाम करने में लगा रहा।

आखिरकार ‘भोंसले’ बन पाई।” ‘भोंसले’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर भी मिला था। ‘भोंसले’ की शूटिंग के दौरान ही देवाशीष मखीजा ने मनोज को ‘जोरम’ की कहानी सुनाई। बाद में यह फिल्म बनी, जिसे जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया। मनोज बाजपेयी ने ‘जोरम’ को अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक बताया। उन्होंने कहा, “इस फिल्म ने मेरी परीक्षा ली।

शूटिंग बहुत गहरी और भावुक थी। मैं लड़खड़ा गया था, लेकिन इस परफॉर्मेंस पर मुझे बहुत गर्व है।” मनोज बाजपेयी ने इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष और विश्वास के साथ छोटी शुरुआत भी बड़ी उपलब्धियों की नींव बन सकती है। ‘तांडव’ से शुरू हुई यह यात्रा ‘भोंसले’ और ‘जोरम’ तक पहुंची, जहां हर फिल्म ने उन्हें नई चुनौतियां दीं और बेहतर अभिनेता बनाया।

अभी मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म ‘गवर्नर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में वह आरबीआई गवर्नर का किरदार निभा रहे हैं। विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है। इसे चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है।

 

Tags: Manoj Bajpayee , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD