Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

हरियाणा में अब गुणवत्ता की होगी डिजिटल चौकीदारी, क्यूएए बदल रहा है निर्माण कार्यों का पूरा सिस्टम

क्यूआर कोड आधारित सूचना प्रणाली लागू, हर प्रोजेक्ट की मिलेगी पूरी जानकारी

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Anurag Rastogi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 12:11 IST

हरियाणा में विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण (QAA) एक मजबूत और तकनीक आधारित निगरानी तंत्र विकसित कर रहा है। प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा ने कहा कि राज्य में सरकार द्वारा बनाये जाने वाले हर प्रोजेक्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए निर्माण कार्यों की निगरानी, परीक्षण और मूल्यांकन की पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। 

बकायदा इसके लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग विशेष तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐसी व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिसमें परियोजना की योजना, डिजाइन, डीपीआर, निर्माण और रखरखाव के प्रत्येक चरण की गुणवत्ता का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सके। 

इतना ही नहीं, खुद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी समय—समय पर इस संबंध में विशेष बैठक लेते हुए मॉनिटरिंग कर रहे है। विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं तथा प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। इसी निर्देश की अनुपालना को आगे बढ़ाते हुए गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण (QAA) विशेष रणनीति के तहत काम कर रहा है। 

छोटे से लेकर बड़े काम पर बारीकी से निगरानी रखी जा रही है, समय समय पर औचक निरीक्षण भी हो रहे है। निर्माण कार्यो में उपयोग की जाने वाली सामग्री की जांच के लिए विशेष लैब भी बनाई जा रही है। श्री राजीव अरोड़ा ने कहा कि QAA का उद्देश्य केवल कमियों को उजागर करना नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग विभागों में गुणवत्ता आधारित कार्य संस्कृति को विकसित करना है। 

इसी दिशा में विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का तकनीकी ऑडिट किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। सभी प्रमुख परियोजनाओं में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एवं मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रत्येक परियोजना स्थल पर क्यूआर कोड आधारित सूचना प्रणाली लागू करने की योजना है। इससे नागरिक परियोजना की लागत, अवधि, एजेंसी और प्रगति संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, परियोजनाओं के अनावश्यक विभाजन पर रोक लगाने और डिजाइन स्तर पर ही ड्रेनेज एवं जल निकासी जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को शामिल करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा ने कहा कि आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों को अपनाने के लिए अधिकारियों और इंजीनियरों के व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब हरियाणा सार्वजनिक आधारभूत ढांचा विकास में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही के नए मानक स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Anurag Rastogi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD