Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल

Sports News, Tennis, French Open, French Open 2026, Alexander Zverev, Jakub Mensik
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पेरिस , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 12:47 IST

फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला रविवार को अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच खेला जाएगा। दोनों के पास अपना पहला फ्रेंच ओपन जीतने का अवसर है। ज्वेरेव ने जैकब मेन्सिक को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि कोबोली को मैटेओ अर्नाल्डी के बीमारी की वजह से मैच से हटने से फाइनल का टिकट मिला।

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन एकल के पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को चेक स्टार जैकब मेन्सिक को चार सेट में हराकर फाइनल में जगह बनाई। तीन घंटे एक मिनट तक चले मैच में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जैकब मेन्सिक को पेरिस के कोर्ट फिलिप-चैटियर पर 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। ज्वेरेव दूसरी बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं।

जीत के बाद ज्वेरेव ने कहा, "मेन्सिक ने तीसरे सेट में कमाल का खेलना शुरू किया। वह सच में एक अलग लेवल पर पहुंच गया। लेकिन यह एक ग्रैंड स्लैम है। यह बेस्ट-ऑफ-फाइव सेट मैच हैं। विरोधी बेहतर खेलेंगे। आपको इससे निपटना होगा। मैंने किया, और मुझे उम्मीद है कि रविवार को एक और शानदार मैच खेलूंगा।"फ्रेंच ओपन एकल का दूसरा सेमीफाइनल मैटेओ अर्नाल्डी के लिए दिल तोड़ने वाला रहा।

शुक्रवार को पेरिस में वायरल बीमारी की वजह से फ्लेवियो कोबोली के खिलाफ उन्हें अपने मैच से हटना पड़ा। अर्नाल्डी के हटने के साथ ही कोबोली अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में रविवार को कोबोली का मुकाबला अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव और कोबोली के बीच फाइनल रोमांचक होने की उम्मीद है। अपनी एटीपी हेड-टू-हेड सीरीज में कोबोली से 3-1 से आगे हैं।

वे पिछले साल रोलैंड गैरोस में तीसरे राउंड में खेले थे, जब ज्वेरेव ने 6-2, 7-6(4), 6-1 से जीत हासिल की थी। 29 साल के ज्वेरेव का बड़े टूर्नामेंटों में शानदार रिकॉर्ड है। वह 2020 में यूएस ओपन में रनर-अप रहे, पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल हारे, और 2024 में फ्रेंच ओपन का टाइटल जीतने से सिर्फ एक सेट दूर रह गए। कोबोली के खिलाफ रविवार को फाइनल में उनके पास पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का है।  

 

Tags: Sports News , Tennis , French Open , French Open 2026 , Alexander Zverev , Jakub Mensik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD