Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान

Varun Dhawan, Farah Khan, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 12:48 IST

बॉलीवुड में इन दिनों निर्माता वाशु भगनानी और निर्देशक डेविड धवन के बीच चल रहा कानूनी विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान के घर हुई एक मजेदार बातचीत ने इस मामले को फिर चर्चा में ला दिया। दरअसल, अभिनेता वरुण धवन और उनके पिता व निर्देशक डेविड धवन फराह खान के घर आए। 

इस दौरान हंसी-मजाक के बीच वाशु भगनानी के नाम का जिक्र हुआ। फराह खान के घर पहले डेविड धवन आए। उनके कुछ देर बाद वरुण धवन उनके घर पहुंचे। इस दौरान वह उनके हाउस हेल्प और सोशल मीडिया स्टार दिलीप के लिए गिफ्ट लेकर आए थे। फराह के घर में एंट्री करते ही वरुण ने कहा, ''यह घर तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर से भी बेहतर है।

मेरे पास दिलीप के लिए कुछ खास है।'' देर से आने और उनके लिए गिफ्ट न लाने पर फराह खान ने पूछा, ''तुम मेरे लिए कुछ नहीं लाए, और इतनी देर से क्यों आए?'' जवाब में वरुण ने कहा, ''आप यह मत पूछो कि मुझे देर क्यों हुई?'' इसके बाद फराह ने मजाकिया अंदाज में पूछा, ''क्या तुम वाशु जी से मिलने गए थे?'' फराह की यह बात सुनकर सभी हंस पड़े।

वरुण ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया कि वह वही मामला संभालने गए थे। यह पूरा विवाद वाशु भगनानी और डेविड धवन के बीच म्यूजिक राइट्स को लेकर है, जिस पर कानूनी लड़ाई चल रही है। वाशु भगनानी ने टिप्स इंडस्ट्रीज और उससे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ अदालत में मामला दायर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी फिल्मों से जुड़ी रचनात्मक अधिकारों का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया।

इस विवाद में उनकी चर्चित फिल्म 'बीवी नंबर 1' का नाम भी सामने आया। वाशु भगनानी का कहना है कि किसी भी निर्माता की रचना और मेहनत उसकी पहचान होती है, और उसका इस्तेमाल बिना इजाजत नहीं किया जाना चाहिए। इस पूरे मामले को लेकर वाशु भगनानी ने 23 मई को एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि यह मामला पैसे से ज्यादा सिद्धांतों और नैतिकता का है। फिल्म इंडस्ट्री रिश्तों और भरोसे पर चलती है, लेकिन जब भरोसा टूटता है तो दुख ज्यादा होता है। एक निर्माता अपनी फिल्म में सिर्फ पैसा ही नहीं, बल्कि अपनी भावनाएं और वर्षों की मेहनत भी लगाता है।

 

Tags: Varun Dhawan , Farah Khan , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD