Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 12:58 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज सेक्टर-24 स्थित इंदिरा हॉलिडे होम का दौरा कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद, पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वी.पी. सिंह, यूटी चंडीगढ़ के समाज कल्याण विभाग की सचिव सुश्री अनुराधा चगती तथा चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान प्रशासक ने संस्थान के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया तथा आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, मनोरंजन एवं निवासियों के समग्र कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संस्थान के प्रबंधन एवं कर्मचारियों से संवाद कर इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी प्राप्त की।

अधिकारियों ने प्रशासक को संस्थान की कार्यप्रणाली, संचालित गतिविधियों तथा सुविधाओं के उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया। श्री कटारिया ने देखभाल एवं सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने तथा सेवा प्रदायगी में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निवासियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

प्रशासक ने संस्थान के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की तथा निवासियों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल एवं कल्याणकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के महत्व पर बल दिया।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD