Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

नायब सिंह सैनी ने इंजीनियर ऋषि पाल का भाजपा में स्वागत किया

सढौरा के लिए ₹5 करोड़ की ग्रांट की घोषणा की

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Shyam Singh Rana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

साढौरा , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 12:09 IST

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियर ऋषिपाल ने पार्टी में शामिल होकर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों में विश्वास व्यक्त किया है, जिसका पार्टी स्वागत करती है। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों व आयोजको द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि  प्रदेश में आज बिना रूके भाजपा सरकार निरंतर विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि  पिछली विपक्षी दलों की सरकारों ने केवल प्रदेश हित में नहीं बल्कि अपने हित में कार्य किए लेकिन भाजपा ने चुनावों से पूर्व हरियाणा की जनता की सेवा के जो संकल्प लिए थे, उनमें से काफी संख्या में पूरे कर दिये है और बाकी संकल्पों को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। 

इसलिए भाजपा ने जो वादे किए है उन पर कार्य किया है और लगातार कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जा रही है। सरकार ने हमेशा किसानहित को ध्यान में रखकर किसान कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। 

इन योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। सरकार ने किसानों की फसलें खराब होने पर उचित मुआवजे का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और उन्हीं के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश भी उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने  स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए  कहा कि सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे लाखों मरीजों को लाभ मिला है। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्येक 20 किलोमीटर के दायरे में राजकीय महाविद्यालय स्थापित करने तथा विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियर ऋषिपाल द्वारा साढौरा क्षेत्र के विकास से संबंधित जो मांग-पत्र प्रस्तुत किया है, उस पर सकारात्मक विचार करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने साढौरा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की विशेष धनराशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जन कल्याणकारी एवं योजनाओं का कुशलतापूर्वक संचालन कर रही है। हमारी सरकार किसानों और जरूरतमंद को हरेक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य जन-जन को लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल व्यासपुर में पौधारोपण कर लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में वन विभाग द्वारा कुल 1.50 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा, जिनमें से 50 लाख पौधे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। 

उन्होंने सभी से अपील की कि आप सब एक पेड़ मां के नाम मुहिम को आगे बढ़ाएं। इससे पूर्व  मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह के निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाकात की और उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बातचीत की एवं सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, यमुनानगर मेयर सुमन बहमनी सहित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Shyam Singh Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD