Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे

Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, BJP Assam, Guwahati, Assam, World Environment Day
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुवाहाटी , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 12:46 IST

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर असम में शुक्रवार को एक ही दिन में 1.02 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इस विशाल वृक्षारोपण अभियान की खास बात यह रही कि इसकी अगुवाई स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने की। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस उपलब्धि को असम की 'नारी शक्ति' का अद्भुत उदाहरण बताया।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए कहा कि केवल आठ घंटे के भीतर राज्यभर में 1.02 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। उन्होंने लिखा कि असम की मेहनती और जागरूक महिलाओं के नेतृत्व में यह अभियान सफल हुआ है और इसने हरित विकास के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए राज्य की सभी महिलाओं को बधाई भी दी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पूरे राज्य में कुल 1,02,35,632 पौधे लगाए गए। इस अभियान में 35,34,746 पंजीकृत स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। भागीदारी के मामले में नगांव जिला सबसे आगे रहा, जहां 2,35,478 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने अभियान में हिस्सा लिया और 5,25,493 पौधे लगाए।

वहीं, पौधारोपण की संख्या के लिहाज से बरपेटा जिला शीर्ष पर रहा, जहां 5,54,666 पौधे लगाए गए। इसके बाद गोलाघाट में 5,36,590 और बिश्वनाथ में 5,36,000 पौधे लगाए गए। इसके अलावा, धुबरी में 5,12,193, उदालगुड़ी में 4,61,500, कामरूप में 4,46,968 और कोकराझार में 4,06,778 पौधों का रोपण किया गया। लखीमपुर, सोनितपुर और मोरीगांव जिलों ने भी तीन लाख से अधिक पौधे लगाकर इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राज्य सरकार ने इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। अधिकारियों के अनुसार, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे असम के सबसे बड़े सामुदायिक वृक्षारोपण अभियानों में शामिल कर दिया है।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , BJP Assam , Guwahati , Assam , World Environment Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD