Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

आज ही के दिन वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की करी थी शुरुआत: नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, World Environment Day, Tree Plantation Drive, Ek Ped Maa Ke Naam
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 12:12 IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। मैं आप सबको इसकी भी हार्दिक बधाई देता हूं। इसके साथ ही, मैं सबसे अपील करता हूं कि आप पर्यावरण को बचाने में योगदान दें। आज ही के दिन वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आप एक पेड़ अवश्य लगाएं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह लाडवा कुरुक्षेत्र के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं का हल करने के निर्देश भी दिए। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण संरक्षण पर संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति के साथ हमारा जुड़ाव केवल एक दिन के औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें हम सभी को अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी परंतु सार्थक भूमिकाओं का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि जब हम एक पौधा लगाते हैं, तो हम वास्तव में केवल हरियाली नहीं बढ़ा रहे होते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की नींव को सुदृढ़ कर रहे होते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों से जिम्मेदारी का आह्वान किया कि वे वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसकी पूर्ण देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा लगाए गए पौधे जब विशाल वृक्ष का रूप लेते हैं, तभी वे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, शीतल छाँव और जैव-विविधता का आधार प्रदान कर पाते हैं। 

हर दिन हमें पर्यावरण के प्रति सजग रहकर सक्रिय प्रयास करने चाहिए, ताकि एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समय की मांग है कि हम प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग पूरी तरह बंद करें और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएँ। 

इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं पॉलीथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर इसके उपयोग को रोकने में सक्रिय योगदान दें। इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अनुभव मेहता, मार्केट कमेटी अध्यक्ष डॉ. गणेश दत्त, नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , World Environment Day , Tree Plantation Drive , Ek Ped Maa Ke Naam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD