Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल एचपी शिवा परियोजना के तहत 586 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया

 

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम

Bollywood, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 12:50 IST

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण की बात जब-जब होगी, तब-तब उनका नाम बड़े अदब से लिया जाएगा। 6 जून 1919 को जन्मे राजेंद्र कृष्ण ने अपने शब्दों से कभी महफिलों की शान बढ़ाई, तो कभी रोती आंखों को हौसला भी दिया। उन्होंने भारतीय संगीत जगत को एक नया आयाम दिया। राजेंद्र कृष्ण का जन्म 6 जून 1919 को जलालपुर जट्टान (अब पाकिस्तान में) के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम राजेंद्र कृष्ण दुग्गल था।

बचपन से ही कविताओं और शेरो-शायरी में उनकी गहरी रुचि थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक शिमला में सरकारी नौकरी भी की। लेकिन, 1940 के दशक के मध्य में वे अपनी किस्मत आजमाने मुंबई पहुंच गए। फिल्म जगत में पहचान बनाने के लिए उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने वर्ष 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के दर्द को 'सुनो सुनो ऐ दुनिया वालों, बापू की ये अमर कहानी' गीत में पिरोया।

उनके लिखे इस गीत ने उनको देश के कोने-कोने में मशहूर कर दिया। मोहम्मद रफी की आवाज और हुस्नलाल-भगतराम के संगीत से सजे इस गैर-फिल्मी गीत ने उस वक्त हर हिंदुस्तानी की आंखें नम कर दी थीं। इस एक गीत ने राजेंद्र कृष्ण को रातों-रात स्थापित कर दिया। राजेंद्र कृष्ण बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

वे जितने गंभीर और रूमानी गीत लिख सकते थे, उतने ही मजाकिया और चुलबुले गाने लिखने में भी माहिर थे। 'अलबेला' (1951) का 'शोला जो भड़के', 'पड़ोसन' (1968) का 'एक चतुर नार बड़ी होशियार', और 'ब्लैक मेल' (1973) का 'पल-पल दिल के पास' जैसे गीत उन्होंने लिखे। उन्होंने सी. रामचंद्र, मदन मोहन, और हेमंत कुमार जैसे महान संगीतकारों के साथ मिलकर एक से बढ़कर एक सदाबहार गाने दिए।

गीतकार के साथ-साथ वे एक सफल पटकथा और संवाद लेखक भी थे। उन्होंने 'साधना', 'पड़ोसन' और 'बॉम्बे टू गोवा' जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखे। 'पड़ोसन' फिल्म में महमूद और किशोर कुमार के बीच की कॉमिक टाइमिंग को अमर बनाने में राजेंद्र कृष्ण के लिखे संवादों का बहुत बड़ा हाथ था।

1965 में आई फिल्म 'खानदान' के गीत 'तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। 23 सितंबर 1987 को राजेंद्र कृष्ण ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके लिखे गाने आज भी हर पीढ़ी के मोबाइल की प्लेलिस्ट और लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

 

Tags: Bollywood , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD