Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित खून की जांच से 5 साल पहले चल जाएगा लंग कैंसर का पता, शोध में बड़ा खुलासा लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा फिरोजपुर सड़क हादसे में 8 की मौत, 11 गंभीर घायल फायदेमंद ही नहीं, हर उम्र के लिए मजेदार भी है योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे 7 जून का पंचांग : अधिक भानू सप्तमी पर द्विपुष्कर-रवि योग का संयोग, पंचक के साथ भद्रा की रहेगी छाया ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा को 'किसी न किसी तरह' खत्म कर दिया जाएगा : डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान, कहा- हालात नियंत्रण में, सब सही दिशा में चल रहा है डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल

 

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल

पंजाब की "आप" सरकार ने निजी स्कूलों में 5 फीसद से ज्यादा बढ़ाई गई फीस वापस करने के आदेश दिए : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party, AAP, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 10:06 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने के सीएम भगवंत सिंह मान के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने स्कूलों में 5 फीसद से ज़्यादा बढ़ाई गई फीस को वापस करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब "आप" की सरकार थी, तब वहां भी प्राइवेट स्कूलों में मनमाना बढ़ाई गई फीस वापस कराई थी। वैसा ही अब पंजाब में होने जा रहा है। एक तरफ हम सरकारी स्कूल अच्छे कर रहे तो दूसरी तरफ निजी स्कूलों के बच्चों को फीस की मार से बचा रहे हैं। इसी तरह पूरे देश में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगनी चाहिए।

शुक्रवार को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बहुत अच्छा निर्णय लिया है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि जल्द एक कानून लाया जाएगा। इसके तहत कोई भी प्राइवेट स्कूल एक साल में पांच फीसद से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएगा।

लाइब्रेरी फीस, डेवलपमेंट फीस और अन्य सभी तरह की फीस को मिलाकर भी कोई स्कूल एक साल में पांच फीसद से ज्यादा की बढ़ोतरी नहीं कर सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले तीन साल में जिन स्कूलों ने 15 फीसद से ज्यादा फीस बढ़ाई है, उन्हें वह अतिरिक्त फीस रिफंड करनी पड़ेगी। उदाहरण के लिए, अगर पिछले तीन साल में किसी स्कूल ने 50 फीसद फीस बढ़ाई है, तो उसे 35 फीसद फीस रिफंड करनी पड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या भारत के इतिहास में कभी ऐसा हुआ कि किसी प्राइवेट स्कूल को पैसे रिफंड करने पड़े हों और वे सीधे बैंक अकाउंट में वापस आए हों? पहले दिल्ली में ऐसा हुआ था, जब वहां हमारी सरकार बनी थी और हमने बच्चों के पैसे रिफंड कराए थे। अब यही पंजाब में होने जा रहा है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले।

एक तरफ पंजाब में हम सरकारी स्कूल बहुत अच्छे कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब केरल को भी पीछे छोड़कर पूरे देश में नंबर वन बन गया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूसरी तरफ जो लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं, उन पर फीस की मार पड़ती है। सारे प्राइवेट स्कूल खराब नहीं हैं, लेकिन कुछ स्कूल अनाप- शनाप फीस बढ़ा देते हैं, जिससे मां-बाप के ऊपर बहुत बड़ा बोझ पड़ता है।

माता-पिता और बच्चों को राहत दिलाने के लिए यह एक बहुत बड़ा कदम है। पूरे देश के अंदर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगनी चाहिए। पंजाब ने जो किया है, वह पूरे देश को करना चाहिए और इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Aam Aadmi Party , AAP , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD