Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विश्व साइकिल दिवस : फिट रहने का सस्ता और असरदार तरीका, हर उम्र के लिए फायदेमंद साइकिलिंग

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 14:42 IST

आज की तेज रफ्तार और व्यस्त जीवन में पेट्रोल-डीजल की चिंता किए बिना यात्रा करने का सबसे सस्ता और स्वास्थ्यवर्धक तरीका है साइकिल चलाना। साइकिल न सिर्फ सफर को आसान बनाती है बल्कि शरीर और मन दोनों को चुस्त-दुरुस्त रखने में भी अहम भूमिका निभाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ साइकिल को सेहत का सच्चा साथी मानते हैं।

हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। ऐसे में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के साथ ही हेल्थ एक्सपर्ट्स भी साइकिलिंग को बेहद फायदेमंद बताते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों मजबूत होते हैं। यह एक ऐसा व्यायाम है, जो रोजमर्रा की भागदौड़ में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

साइकिलिंग से दिमाग तेज और चुस्त होता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि रोजाना साइकिल चलाने से याददाश्त सुधरती है और एकाग्रता बढ़ती है। इसमें शरीर में एंडॉर्फिन हॉर्मोन निकलता है, जिसे खुशी का हॉर्मोन कहा जाता है। इससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह हल्का-फुल्का व्यायाम है, इसलिए घुटनों और जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।

पुराने दर्द से परेशान लोग भी इसे आसानी से कर सकते हैं। ताजी हवा में साइकिल चलाने से रचनात्मक सोच बढ़ती है और दिमाग को नई ऊर्जा मिलती है। जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत है, उनके लिए साइकिलिंग बहुत उपयोगी साबित होती है। नियमित साइकिलिंग से रात में गहरी और आरामदायक नींद आती है। वजन कम करने में भी यह कारगर है।

आधे घंटे की मध्यम गति वाली साइकिलिंग से 200 से 300 कैलोरी बर्न हो सकती है, जिससे मोटापा नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, साइकिलिंग हृदय को मजबूत बनाती है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है, डायबिटीज का खतरा घटाती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। शहरों में बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रदूषण को देखते हुए साइकिलिंग पर्यावरण को बचाने में भी मदद करती है।

हालांकि, कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। साइकिलिंग ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन कुछ खास स्थितियों में सावधानी बरतनी चाहिए। गंभीर हृदय रोग वाले मरीजों, हाल ही में सर्जरी कराए लोगों, चक्कर आने की समस्या, गंभीर गठिया या जोड़ों में सूजन वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को बिना चिकित्सकीय सलाह के साइकिलिंग नहीं करनी चाहिए।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD