Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

'भारत भाग्य विधाता' का दमदार ट्रेलर रिलीज, गोलियों की गूंज के बीच कर्तव्य निभाती दिखीं कंगना रनौत

Kangana Ranaut, Bharat Bhhagya Viddhaata, Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 13:16 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में आम लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो आतंकी हमलों के दौरान असाधारण साहस दिखाते है। यह उन नर्सों, वार्ड बॉय और अस्पताल कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी।

ट्रेलर की शुरुआत मुंबई शहर में फैले डर और आतंक के माहौल से होती है। गोलियों की आवाज, लोगों की चीख-पुकार और शहर में मची अफरा-तफरी यह एहसास कराती है कि कोई बड़ा खतरा सामने है। इसके साथ ही कहानी कामा अस्पताल की ओर बढ़ती है, जहां बाहर आतंक का साया है, लेकिन अंदर जिंदगी बचाने की जंग जारी है।

ट्रेलर में कंगना रनौत के किरदार को एक साधारण स्टाफ नर्स के रूप में दिखाया गया है। वह मरीजों की देखभाल करती है और अपने काम को पूरी ईमानदारी से निभा रही है। हालांकि समाज और कई लोग उसके काम को उतनी अहमियत नहीं देते। अस्पताल में भी उसे सिर्फ एक सामान्य कर्मचारी के तौर पर देखा जाता है। 

लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हालात पूरी तरह बदल जाते हैं। आतंकी हमले की खबर अस्पताल तक पहुंचती है और कुछ ही देर में पूरा माहौल बदल जाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अस्पताल के भीतर मौजूद मरीज, डॉक्टर और कर्मचारी डर के साए में हैं। इसी दौरान नर्सें, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और दूसरे स्टाफ मेंबर हिम्मत नहीं हारते।

वे मरीजों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। ट्रेलर का सबसे प्रभावशाली सीन वह है, जब अस्पताल की नर्सें अपने पेशे की शपथ को याद करती हैं। सेवा, करुणा और मानवता की रक्षा करने का उनका संकल्प इस कठिन समय में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनता है। ट्रेलर में कंगना रनौत का अभिनय काफी दमदार है।

उनके चेहरे पर एक तरफ भय दिखाई देता है तो दूसरी तरफ लोगों को बचाने का मजबूत इरादा भी झलकता है। ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। तनावपूर्ण दृश्यों के दौरान संगीत कहानी की गंभीरता को बढ़ाता है, जबकि भावुक पलों में यह दर्शकों को किरदारों से जोड़ने का काम करता है।

फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अगाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण पेन स्टूडियो, मणिकर्णिका फिल्म्स और अन्य प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया है। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Kangana Ranaut , Bharat Bhhagya Viddhaata , Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD