Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी संशोधित समय सारणी जारी : वरजीत वालिया

अब 3 अगस्त को होगी ड्राफ्ट वोटर सूची की प्रकाशन, 2 सितंबर तक प्राप्त किए जाएंगे दावे व आपत्तियां

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 13:14 IST

भारत चुनाव आयोग द्वारा पंजाब में वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (S.I.R.) संबंधी संशोधित समय सारणी जारी की गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई बैठक में हिस्सा लेने के बाद डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बताया कि संशोधित प्रोग्राम के अनुसार जिले में वोटर सूचियों का ड्राफ्ट अब 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जाएगा और दावे व आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। 

इसी प्रकार नोटिस चरण/दावों व आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। श्री वालिया ने बताया कि बाकी समय सारणी 14 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार ही रहेगी, जिसमें 15 जून से 24 जून 2026 तक तैयारी, प्रशिक्षण और छपाई का काम किया जाएगा तथा 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों ( बी.एल.ओ.) द्वारा घर-घर जाकर वोटरों से फॉर्म भरवाए जाएंगे।

अंतिम वोटर सूची का प्रकाशन 1 अक्तूबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत जिले में 1926 बी.एल.ओ., 189 सुपरवाइजर, 9 चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी और 5 अतिरिक्त सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी समेत आवश्यक चुनाव अमला तैनात किया गया है। 

अमले को एस.आई.आर. के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वोटर सूचियों की शुद्धि का काम उचित ढंग से पूरा हो सके। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के 16,50,814 वोटरों में से एस.आई.आर मैपिंग के तहत 13,44,130 वोटर (81.42 प्रतिशत) 2003 की वोटर सूची के साथ मैप किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सी.ई.ओ  पंजाब के निर्देशानुसार 2003 की वोटर सूची के साथ वोटर मैपिंग की विशेष सुविधा देने के लिए 7 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ स्तर पर विशेष कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें बी.एल.ओ. वोटरों की सुविधा के लिए अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य है कि कोई भी योग्य वोटर इस मैपिंग प्रक्रिया से वंचित न रहे। 

उन्होंने इस कैंप के संबंध में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया ताकि बाकी बचे वोटरों की मैपिंग सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने ऐसे वोटरों, जिनकी अभी तक 2003 की वोटर सूची के साथ मैपिंग नहीं हुई है, से संबंधित बी.एल.ओ. से संपर्क करके अपनी मैपिंग करवाने की अपील भी की।

श्री वालिया ने कहा कि एस.आई.आर. के तहत जिले के प्रत्येक वोटर को बी.एल.ओ. द्वारा दिया जाने वाला एन्यूमरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। यदि कोई वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरता है तो उसे ड्राफ्ट वोटर सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

उन्होंने समस्त योग्य वोटरों से एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान अपने विवरण की तस्दीक करवाने और आवश्यक दस्तावेज समय पर बी.एल.ओ. को उपलब्ध करवाने की अपील की, ताकि वोटर सूचियों को और अधिक शुद्ध बनाया जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर प्राप्त की जा सकती है।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर, समूह चुनाव पंजीकरण अधिकारी, चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD