Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर रिलीज, सत्ता, बदले और अधूरे प्यार की जंग में आमने-सामने दिखे कुलदीप और सानविका

Web Series, OTT, Sonali Bendre, Raakh, Prime Video, Amazon Prime Video, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 15:33 IST

साल 2024 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। सोमवार को मेकर्स ने 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर जारी किया, जिसमें प्यार, राजनीति, बदला, विश्वासघात और सत्ता की लड़ाई का नया चैप्टर देखने को मिला। ट्रेलर को देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा गंभीर, भावनात्मक और रोमांचक होने वाली है।

सीरीज में सानविका चौहान का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री संचिता बसु ने कहा, ''दूसरे सीजन में सानविका का व्यक्तित्व पहले से काफी बदल चुका है। वह अब पहले जैसी इमोशनल लड़की नहीं रही। जीवन के अनुभवों और रिश्तों में मिले धोखे ने उसे मजबूत बना दिया है। इस बार वह ऐसी परिस्थितियों में दिखाई देगी, जहां उसे लगातार कठिन फैसले लेने होंगे।

सत्ता और ताकत के खेल के बीच वह खुद से यह सवाल भी करती रहती है कि आखिर प्यार का असली मतलब क्या है, खासकर तब जब रिश्तों में भरोसे की जगह धोखा और स्वार्थ आ जाए।'' संचिता ने कहा, ''इस सीजन की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां कोई भी किरदार पूरी तरह सही या गलत नहीं है। हर व्यक्ति अपनी परिस्थितियों और सोच के अनुसार फैसले लेता है।

कहानी में दिखाई गई हर भावना का एक परिणाम है। किसी का प्यार, गुस्सा, महत्वाकांक्षा या बदले की भावना आगे चलकर किसी न किसी बड़े असर को जन्म देती है। दर्शकों को इस बार कई ऐसे पल देखने को मिलेंगे, जहां उन्हें समझना मुश्किल होगा कि कौन सही है और कौन गलत।'' ट्रेलर की बात करें तो कहानी सितारपुर की दिखाई गई है, जहां सत्ता हासिल करने की होड़ तेज हो गई है।

राजनीतिक, निजी दुश्मनियां और पुराने रिश्तों की कड़वाहट कहानी को आगे बढ़ाती हैं। इसी माहौल में कुलदीप और सानविका एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े नजर आते हैं। दोनों के बीच कभी प्यार का रिश्ता था, लेकिन अब परिस्थितियां उन्हें अलग रास्तों पर ले आई हैं। दोनों के बीच की टकराहट कहानी को गहराई देगी। वहीं, कुलदीप कुमार के किरदार में वापसी कर रहे अभिनेता धवल ठाकुर ने भी अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की।

उन्होंने कहा, ''कुलदीप इस पूरे सीजन में अपने अतीत के बोझ से जूझता दिखाई देगा। उसके जीवन में हुई एक गलती ने सब कुछ बदल दिया था और अब वही गलती उसके वर्तमान और भविष्य को भी प्रभावित कर रही है। कुलदीप एक ऐसा इंसान है जो भावनाओं और जिम्मेदारियों के बीच फंसा हुआ है। एक तरफ उसके दिल में पुराने रिश्तों की यादें हैं, जबकि दूसरी तरफ समाज, राजनीति और परिस्थितियों की अपेक्षाएं हैं।''

धवल ने कहा, ''ट्रेलर केवल उनके किरदार की कहानी की एक छोटी सी झलक दिखाता है। असली कहानी इससे कहीं ज्यादा गहरी है। इस बार कुलदीप का सफर बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। दर्शक उसके अंदर चल रहे संघर्ष को करीब से महसूस कर पाएंगे। हालांकि इस सीजन का दायरा पहले से बड़ा है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत अब भी इसके किरदारों की भावनाएं और उनके रिश्तों की सच्चाई है।'' सीरीज 19 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Web Series , OTT , Sonali Bendre , Raakh , Prime Video , Amazon Prime Video , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD