Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बढ़ती उम्र में भी सेहतमंद शरीर संभव, आयुष मंत्रालय ने बताए 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग'

Health
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 May 2026

Last updated on: May 31, 2026, 16:31 IST

बढ़ती उम्र अपने साथ कई शारीरिक व मानसिक समस्याएं लेकर आती है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि शरीर अकड़ जाए और दिन-ब-दिन कमजोर होता जाए। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय बताता है कि नियमित योग अभ्यास से उम्र बढ़ने पर भी शरीर चुस्त, लचीला और स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है। मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21 जून) की आधिकारिक थीम ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ है।

इसके साथ ही खास तौर पर बुजुर्गों के लिए आसान योगासनों की सिफारिश की है। इनमें एक महत्वपूर्ण अभ्यास है- ‘कटि शक्ति विकासक’। यह आसान योग क्रिया मुख्य रूप से शरीर के मध्य भाग (धड़) को मजबूत और लचीला बनाती है। इससे रीढ़ की हड्डी की गतिशीलता बढ़ती है, कमर की अकड़न कम होती है और रोजमर्रा के काम जैसे झुकना, बैठना और चलना आसान हो जाता है।

योग एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह अभ्यास बुजुर्गों में शारीरिक हलचल बनाए रखने और दैनिक जीवन की गुणवत्ता सुधारने में बहुत उपयोगी है। स्वस्थ बुढ़ापा कोई संयोग नहीं बल्कि छोटे-छोटे और लगातार प्रयासों का परिणाम होता है। योग इन प्रयासों का सबसे अच्छा माध्यम है। ‘कटि शक्ति विकासक’ जैसे अभ्यास नियमित करने से न सिर्फ शारीरिक लचीलापन बढ़ता है बल्कि संतुलन, मजबूती और स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

‘कटि शक्ति विकासक’ खड़े होकर किया जाने वाला आसान अभ्यास है। इसमें कमर को धीरे-धीरे दाईं और बाईं तरफ घुमाया जाता है। शुरुआत में धीरे-धीरे करें और सांस पर पूरा ध्यान दें। किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में शुरू करना बेहतर होता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से कमर या जोड़ों की समस्या हो।

विश्व योग दिवस को लेकर मंत्रालय लगातार नए-नए योगासनों के अभ्यास, उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी दे रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि उम्र चाहे जितनी भी हो, योग के जरिए स्वस्थ और सक्रिय जीवन जिया जा सकता है। इसी कड़ी में मंत्रालय लगातार कई हस्तियों से जुड़े पोस्ट भी कर रहा है, जो आमजन को योग के प्रति प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD