Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सांस से लेकर पाचन तक की समस्या दूर करने में कारगर कटिचक्रासन, अभ्यास भी आसान

Health
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 15:25 IST

विश्व योग दिवस (21 जून) में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार योग के महत्व को बढ़ावा देते हुए आम लोगों को रोजाना अलग-अलग योगासनों के फायदे बता रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने कटिचक्रासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। कटिचक्रासन सांस लेने की समस्याओं से लेकर पाचन संबंधी परेशानियों तक को दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है।

योग विशेषज्ञों के अनुसार, कटिचक्रासन एक आसान लेकिन प्रभावी आसन है। इसे खड़े होकर किया जाता है। नियमित अभ्यास से कमर की कमजोरी दूर होती है, लचीलापन बढ़ता है और शरीर की गतिशीलता बनी रहती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि स्वस्थ वृद्धावस्था का मतलब केवल लंबी उम्र पाना ही नहीं है। बढ़ती उम्र में भी शारीरिक शक्ति, गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और पूरी सेहत बनाए रखना जरूरी है।

आजकल की व्यस्त जीवनशैली में कठोरता, कमर दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पाचन की कमजोरी और लचीलेपन की कमी आम समस्याएं बन गई हैं। ये समस्याएं धीरे-धीरे जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। कटिचक्रासन इन सभी समस्याओं से निपटने में मददगार साबित होता है। कटिचक्रासन के अभ्यास से मिलने वाले फायदों के बारे में बात करें तो यह कमर और रीढ़ को मजबूत बनाकर शरीर के लचीलेपन को बढ़ाता है।

श्वसन क्रिया (सांस लेने की प्रक्रिया) को सुधारता और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसके अभ्यास से पीठ और कूल्हों की जकड़न कम होती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है। यह आसन खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं या जिन्हें कमर संबंधी शिकायतें हैं।

नियमित अभ्यास से वृद्धावस्था भी सक्रिय और स्वस्थ रह सकती है। कटिचक्रासन जैसा आसन घर पर आसानी से किया जा सकता है और इसके लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती। शुरुआती लोग धीरे-धीरे अभ्यास शुरू करें और यदि कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो तो योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD